
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 25 जुलाई। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय भरौली मे शिक्षकों के संग अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक मे अनेकों अभिभावकों ने उपस्थिति दर्ज कराई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय गुप्ता ने बताया कि विद्यालय के बच्चे हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। सभी बच्चों के सर्वागीण विकास पर ध्यान देने की आवश्यकता है। विद्यालय के पठन-पाठन की व्यवस्था सहित अन्य आधारभूत संरचना पर अभिभावकों ने संतोष व्यक्त किया। बैठक मे प्रधानाध्यापक संजय गुप्ता, विन्ध्याचल वर्मा, मिथलेश ओझा, प्रगति कुमार, सौरभ राय, उषा ओझा, सुप्रिया मिश्रा, हेमन्त कुमार, देवेन्द्र कुमार, शशिरंजन कुमार, लवनाथ सिंह सहित कई शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित थे।
