RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा होनी चाहिए : प्राचार्य प्रो एन पी पालित

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 जुलाई। महंथ महादेवानंद महिला महाविद्यालय आरा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।इस दौरान स्वयंसेविकाओं ने परिसर, उद्यान, पथों एवं सार्वजनिक स्थलों की सफाई कर स्वच्छ एवं हरित परिसर का संदेश दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) एन. पी. पालित ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा होनी चाहिए। उन्होंने छात्राओं से स्वच्छ भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने तथा अपने घर, महाविद्यालय और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का आह्वान किया।
एनएसएस की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. स्मृति चौधरी ने कहा कि स्वच्छ परिसर स्वस्थ मन, बेहतर शिक्षण वातावरण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने स्वयंसेविकाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि एनएसएस का उद्देश्य समाज में सेवा और सकारात्मक परिवर्तन की भावना विकसित करना है। इस अवसर पर दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. स्मिता कुमारी, संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार, गणित विभागाध्यक्ष श्रीमती निवेदिता, राजनीति विज्ञान विभाग के डॉ. अवधेश कुमार, प्राकृत विभागाध्यक्ष डॉ. शिल्पा कुमारी, प्राणीशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. राखी सिंह, समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. अनामिका, अर्थशास्त्र विभाग के डॉ. अमरेश कुमार, इतिहास विभाग की डॉ. पूनम कुमारी एवं डॉ. सरोज कुमारी, अंग्रेज़ी विभाग के डॉ. जुगल प्रसाद एवं डॉ. सुमैला तथा बीसीए विभाग के श्री राघवेंद्र कुमार और श्री अमरजीत मिश्रा सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन स्वच्छ, सुंदर एवं हरित महाविद्यालय परिसर बनाए रखने की सामूहिक शपथ के साथ हुआ।

Related posts

भोजपुर के मां आरण्य देवी बीएड कॉलेज बाम पाली में विशेष शिविर प्रारंभ।

rktvnews

मध्यप्रदेश:किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल तथा इसके परिणाम का प्रकाशन या प्रचार 19 अप्रैल से एक जून तक पूर्णत: प्रतिबंधित,भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी।

rktvnews

दुमका:मसलिया प्रखण्ड परिसर मे जनता दरबार–सह–जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: सांसद सुदामा प्रसाद की अध्यक्षता में दिशा की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:शिक्षा और अनुशासन समाज का मूल आधार : मद्य निषेध एवं निबंधन मंत्री रत्नेश सदा

rktvnews

शाहपुर:एटीएम कार्ड बदलकर रुपया निकालने वाला जालसाज गया जेल।

rktvnews

Leave a Comment