RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

पटना:डा अनिल सुलभ का सम्मेलन अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना जाना निश्चित।

अंतिम दिन भी किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन नही किया, दोनों दिन डा सुलभ की ओर से पर्चे भरे गए।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)26 जुलाई। आगामी कार्यकाल के लिए,बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष पद पर हो रहे निर्वाचन के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गयी है। नामांकन के अंतिम दिन तक केवल डा अनिल सुलभ की ओर से ही, कुल १० समूच्यों (सेट) में नामांकन-प्रपत्र भरे गए और किसी भी अन्य ने अपना नामांकन नहीं किया। २७ जुलाई की संध्या चार बजे नामांकन-प्रपत्रों की जाँच होगी। यदि डा सुलभ की ओर से भरा गया एक भी नामांकन-प्रपत्र सही पाया जाएगा, तो उनका निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होना निश्चित है।
रविवार को भी पूर्वाहन साढ़े ११ बजे से अपराह्न तीन बजे तक, डा सुलभ की ओर से ६ सेट में, निर्वाचन पदाधिकारी पण्डित जी पाण्डेय, सहायक निर्वाचन पदाधिकारियों धनंजय चौबे और राधे रमण (तीनों अधिवक्ता पटना उच्च न्यायायालय) के समक्ष नामांकन किए गए। प्रत्येक सेट के लिए १० निर्वाचक सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दी।
आज प्रस्तावक के रूप में उपस्थित निर्वाचक-सदस्यों में, प्रेमलता मिश्र ‘प्रेम’, डा पूनम आनन्द, आराधना प्रसाद, डा सुमेधा पाठक, डा पूनम देवा, अभिलाषा कुमारी, डा सीमा रानी, उत्तरा सिंह, डा नीतू, राजकांता राज, डा कुमार अरुणोदय, डा रत्नेश्वर सिंह, ब्रह्मानन्द पाण्डेय, डा विद्या चौधरी, आचार्य विजय गुंजन, डा शालिनी पाण्डेय, जय प्रकाश पुजारी, अंकेश कुमार, शिवानन्द गिरि, नेहाल कुमार सिंह, ‘निर्मल’, प्रो सुनील कुमार उपाध्याय, ईं बाँके बिहारी साव, लता प्रासर, मधुरानी लाल, नूतन सिन्हा, डा ओम् प्रकाश पाण्डेय, सूर्य प्रकाश उपाध्याय, डा प्रशांत कुमार, डा पंकज प्रियम, भास्कर त्रिपाठी, डा प्रतिभा रानी, डा रेणु मिश्रा, डा आशा रघुदेव, डा इंदु पाण्डेय, डा अनिमेश कुमार सिंह , चित्तरंजन भारती, सागरिका राय, डा नम्रता कुमारी, बिंदेश्वर प्रसाद गुप्ता, राजप्रिया रानी, सदानन्द प्रसाद, कमल किशोर कमल, सुनील कुमार ‘मलंग’, हृदय नारायान झा, ज्योति मिश्रा, सुजाता मिश्रा, डा सुषमा कुमारी, विपुल कुमार, संगीता मिश्र, निशा परासर तथा धर्मेश मेहता सम्मिलित थे।

Related posts

40 सालों से सरकारें नहीं बदल पाई धारावी – प्रणव अदाणी

rktvnews

21वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन, लाओ पीडीआर में प्रधानमंत्री की भागीदारी।

rktvnews

पटना:समर्थ नारी समर्थ भारत के स्थापना दिवस पर कई प्रदेशों में महिला व बच्चें हुए सम्मानित: माया श्रीवास्तव

rktvnews

इरेडा सीएमडी का 2025 का विजन: बाजार में नवाचार, खुदरा अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा और वैश्विक विस्तार का लक्ष्य।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के अहमदाबाद में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आयोजित तिरंगा यात्रा को संबोधित किया।

rktvnews

नारनौल:अनुसूचित जाति /जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत जिला स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी कमेटी की बैठक आयोजित

rktvnews

Leave a Comment