RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:भोजपुर : पदाधिकारी व पार्षदों ने छठ घाट का लिया जायजा।

शाहपुर में छठ घाटों का निरीक्षण करते कार्यपालक पदाधिकारी नेशात आलम, जेई जयनंदन चौधरी व वार्ड पार्षद

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 24 अक्टूबर। भोजपुर जिला के शाहपुर नगर पंचायत के पदाधिकारियों तथा पार्षदों ने नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया तथा जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी नेशात आलम ने छठ घाटों पर लगे कूङा-कर्कट, जलकोबी तथा घास की साफ-सफाई करने पर विशेष रूप से जोर दिया। कार्यपालक पदाधिकारी मो नेशात आलम तथा जेई जयनंदन चौधरी ने कहा कि सभी छठ घाटों की सफाई का काम शुक्रवार से शुरू हो जायेगा तथा किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने ने कहा कि पार्षदों को भी अपने-अपने वार्ड में साफ-सफाई पर विशेष रूप से ध्यान देना होगा। इस अवसर पर कार्यपालक पदाधिकारी नेशात आलम, जेई जयनंदन चौधरी, वार्ड पार्षद कामेश्वर कुमार राज, संजय चतुर्वेदी, मनोज पासवान, पार्षद प्रतिनिधि अंकित पांडे, कृष्ण कुमार, चंद्रिका प्रसाद, चंदन पांडे आदि उपस्थित थे।

Related posts

वाणिज्यिक कर विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक- मुख्य आयुक्त ने राजस्व संग्रहण में कोताही बरतने वाले अधिकारियों पर दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

rktvnews

मध्यप्रदेश:सड़क अधोसंरचना में ऐतिहासिक निवेश, एक लाख करोड़ रूपये के एमओयू पर हस्ताक्षर।

rktvnews

भोपाल:थैलेसीमिया ग्रसित बच्चों के निःशुल्क बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए एनएचएम एवं मेदांता फाउंडेशन के मध्य एमओयू।

rktvnews

पिथौरागढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड को लगभग 4 हज़ार 200 करोड़ रुपये की दी सौगात।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

एनडीए प्रत्याशी ने बड़हरा विधानसभा के विभिन्न गाँवो मे जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष मे मतदान करने की अपील की।

rktvnews

Leave a Comment