RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:निक्षय मित्र पहल के तहत 150 टीबी मरीजों को मिला पोषण सहयोग।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 जुलाई। जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार शनिवार को समाहरणालय परिसर में निक्षय मित्र पहल के अंतर्गत 150 टीबी मरीजों के बीच फूड बास्केट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, सहायक समाहर्ता एवं अपर समाहर्ता ने मरीजों को पोषण सामग्री उपलब्ध कराई।इस अवसर पर बिहार डिस्टिलर्स एंड बॉटलर्स प्राइवेट लिमिटेड, गड़हनी ने निक्षय मित्र के रूप में सहभागिता करते हुए 150 टीबी मरीजों को गोद लिया। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि भविष्य में भी अधिक से अधिक टीबी मरीजों को निक्षय मित्र योजना से जोड़कर उन्हें नियमित रूप से पोषण सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।कार्यक्रम में टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने में जनसहभागिता की अहम भूमिका पर जोर दिया गया। जिला प्रशासन ने समाज के विभिन्न वर्गों, संस्थानों एवं औद्योगिक इकाइयों से निक्षय मित्र अभियान से जुड़कर टीबी मरीजों के पोषण एवं उपचार में सहयोग करने की अपील की।इस अवसर पर जिला संचारी रोग पदाधिकारी, भोजपुर, बिहार डिस्टिलर्स एंड बॉटलर्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि, Doctors For You की टीम, जिला समन्वयक तथा टीबी विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर: सिद्धार्थ इंटरनेशनल स्कूल में उत्साहपूर्वक माहौल में मनाया गया आजादी का जश्न।

rktvnews

मध्यप्रदेश:महाकाल लोक में जिन्हें दुकानें आवंटित हुई है वे शीघ्र अतिशीघ्र दुकान प्रारंभ करें अन्यथा आवंटन निरस्त किया जाएगा :कलेक्टर

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे सरस्वती पूजा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

राष्ट्रपति ने जमशेदपुर में श्री जगन्नाथ मंदिर के भूमि पूजन समारोह में भाग लिया।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री से हड़ताली उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के पदाधिकारियों ने की भेंट।

rktvnews

लखीसराय: महिला संवाद में छात्राएं स्कुल- कॉलेज में मिल रहे लाभ एवं सुविधाओ का कर रही बखान।

rktvnews

Leave a Comment