RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : उपविकास आयुक्त की अध्यक्षता में 08वां पोषण पखवाड़ा के सफल आयोजन हेतु बैठक संपन्न।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 अप्रैल।आज उप विकास आयुक्त, भोजपुर गुंजन सिंह की अध्यक्षता में 08वां पोषण पखवाड़ा के सफल आयोजन हेतु संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। 08वां पोषण पखवाड़ा दिनांक 09.04.2026 से 23.04.2026 तक मनाया जाएगा। इस पोषण पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य जीवन के पहले 06 वर्षों में मस्तिष्क के विकास को अधिकतम करना है। “बचपन के पहले 06 साल पोषण और पढ़ाई के लिए बेमिसाल” इस अभियान का प्रमुख संदेश है।
उप विकास आयुक्त द्वारा अंतर-विभागीय समन्वय स्थापित करते हुए सभी गतिविधियों का आयोजन विभागीय निर्देशानुसार करने तथा माता-पिता एवं समुदाय की सहभागिता बढ़ाने हेतु परिवारों और समुदायों में जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया गया। साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों एवं महादलित टोला/टोलों में पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित सभी गतिविधियों की प्रविष्टि डैशबोर्ड पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (ICDS), जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला प्रोजेक्ट मैनेजर (स्वास्थ्य) एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित कार्यों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

झारखंड:NH 75 (sec 5) खजूरी से विढ़मगंज पथ चौड़ीकरण एवं फोरलेन योजना को लेकर भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा से जुड़ी समस्याओं को लेकर सांसद, विधायक एवं उपायुक्त ने की ग्रामीणों संग बैठक।

rktvnews

सोलहवें वित्त आयोग (XVIएफसी) ने अनुबंध के आधार पर युवा पेशेवरों (वाईपी)/सलाहकारों के लिए आवेदन आमंत्रित किया।

rktvnews

भोपाल की पांच शख्सियत जीवन शैली सम्मान से सम्मानित।

rktvnews

आठवीं मिसाइल एवं गोला-बारूद (एमसीए) बार्ज, एलएसएएम 11 (यार्ड 79) की सुपुर्दगी।

rktvnews

दुमका:महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को नई दिशा: दुमका में पोल्ट्री फीड मिल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का संयुक्त उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment