RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

“अंतर्राष्ट्रीय ट्रैफिक की परिभाषा” पर ट्राई के परामर्श पत्र पर टिप्पणियां/प्रत्युत्तर टिप्पणियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई

RKTV NEWS/30 मई।भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने 02 मई, 2023 को “अंतर्राष्ट्रीय ट्रैफिक की परिभाषा” पर एक परामर्श पत्र जारी किया था। हितधारकों से परामर्श पत्र में उठाए गए मुद्दों पर लिखित टिप्पणी प्राप्त करने की अंतिम तिथि 30 मई, 2023 निर्धारित की गई थी और प्रत्युत्तर टिप्पणियों के लिए 13 जून, 2023 तक थी।
टिप्पणियों को प्रस्तुत करने के लिए समय को बढ़ाने के लिए उद्योग संघों के अनुरोध को ध्यान में रखते हुए, लिखित टिप्पणियों और प्रत्युत्तर टिप्पणियों को प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि क्रमशः 20 जून, 2023 और 04 जुलाई, 2023 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
टिप्पणियां/प्रति-टिप्पणियां श्री अखिलेश कुमार त्रिवेदी, सलाहकार (नेटवर्क, स्पेक्ट्रम और लाइसेंसिंग), ट्राई को भेजी जा सकती हैं, अधिमानत: advmn@trai.gov.in पर इलेक्ट्रॉनिक रूप में। किसी भी स्पष्टीकरण/सूचना के लिए, श्री अखिलेश कुमार त्रिवेदी, सलाहकार (नेटवर्क, स्पेक्ट्रम और लाइसेंसिंग), ट्राई से टेलीफोन नंबर +91-11-23210481 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

गढ़वा : प्रखंड डंडई के लगभग एक दर्जन से अधिक कर्मियों पर एक साथ की गई दंडात्मक कार्रवाई।

rktvnews

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज शिलॉंग स्थित असम राइफल्स मुख्यालय में साइबर सिक्युरिटी ऑपरेशन्स सेंटर (CSOC) का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर:बिना लड़ाई के मांग पूरी नही होती, कर्मचारियों के धरनास्थल पर बोले महामंत्री ब्रजकिशोर सिंह।

rktvnews

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर हुआ अमल!छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा डे-एनयूएलएम के सामुदायिक संगठकों की मानदेय में प्रतिमाह 3000 रूपए की वृद्धि को मिली स्वीकृति।

rktvnews

चतरा:निषिद्ध मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति आमजनों को जागरूक करने हेतु सदर अस्पताल से पोस्ट ऑफिस चौक तक निकाला गया प्रभात फेरी।

rktvnews

सुपौल: डीएम की अध्यक्षता में NARCO Coordination Centre के जिलास्तरीय समिति की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment