RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त ने राज्य स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष के अवसर पर “सूचना एवं जनसंपर्क विभाग” द्वारा जन-जागरूकता हेतु संचालित प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जिले के सभी दस प्रखंडों हेतु अलग-अलग जागरूकता रथ को समाहरणालय परिसर से रवाना किया गया।
जागरूकता रथ आज से 15 नवंबर तक जिले के सभी प्रखंडो व पंचायतों में आमजनों को करेगा जागरूक।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)11 नवंबर।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने आज 11.11.2025 को राज्य स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष के उपलक्ष्य में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जन-जागरूकता हेतु संचालित प्रचार वाहनों को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए उपायुक्त ने कहा कि ये प्रचार वाहन जिले के सभी दस प्रखंडों एवं 194 गाँवों में भ्रमण कर झारखंड की 25 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुँचाएंगे। इन वाहनों के माध्यम से युवाओं, महिलाओं, किसानों तथा समाज के सभी वर्गों को राज्य के समेकित विकास में भागीदारी हेतु प्रेरित किया जाएगा।
इसके अलावा उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि जागरूकता रथ आज 11.11.2025 से 15.12.2025 तक जिले के सभी प्रखंडो में आमजनों को जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ एवं योजना के लाभ लेने के तरीकों से अवगत कराया जाएगा। आगे उन्होंने कि प्रचार रथ के माध्यम से विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों तक पहुंचाई जायेगी।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: बाबा साहेब के महापरिनिर्वाण दिवस पर समता सैनिक दल द्वारा कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:सरस्वती देवी के असामयिक निधन पर एस बी कालेज में शोक सभा आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: शाहाबाद कमिश्नरी निर्माण की प्रक्रिया में सकारात्मक पहल,सरकार ने विस्तृत प्रारूप की जिलाधिकारी और प्रमंडलीय आयुक्त से की मांग।

rktvnews

आरा सहित जिले के विभिन्न जगहों पर भाकपा-माले ने मनाया कर्पूरी जन्मशताब्दी समारोह।

rktvnews

17 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

डेंगू से बचाव को लेकर बैठक।

rktvnews

Leave a Comment