RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

हमारी लड़ाई महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ गणेश जी को दूध पिलाने वालों से है: अखिलेश प्रसाद सिंह

कांग्रेस के विचारधारा को गांवों, खेतों व खलिहानों तक पहुंचायें : अखिलेश प्रसाद सिंह

आरा/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 26 सितम्बर । कांग्रेस द्वारा चलाये जा रहे परिवर्तन संकल्प रैली की कड़ी में भोजपुर जिला मुख्यालय आरा मे आयोजित परिवर्तन संकल्प रैली को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि कांग्रेस के विचारधारा को गाँव-गाँव, खेतों और खलिहानों तक पहुंचाना है। नफरत के बदले प्रेम, मोहब्बत, आपसी भाईचारा और सहिष्णुता का माहौल बनाना है। भारत जुड़ेगा तो जीतेगा इंडिया गठबंधन। उन्होंने कहा कि छात्रों, नौजवानों, गरीबों,मजदूरों और वंचितों के हक की लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस को मजबूत करना होगा और कांग्रेस को सत्ता में लाना होगा। भाजपा के लोग इमरजेंसी की याद कराते हैं। इमरजेंसी के दौरान अखबार के संपादक इमरजेंसी के विरोध में अखबारों में संपादकीय काॅलम मे लिखना छोड़ देते थे और अन्य पन्नों पर इमरजेंसी के विरोध में समाचार लिखते थे। कम से कम इतनी हिम्मत और स्वतंत्रता तो उस समय भी थी। परंतु आज नरेंद्र मोदी के सरकार में कोई भी पत्रकार नरेंद्र मोदी के खिलाफ नहीं लिख पा रहा है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लिखने वाले अखबार और चैनल को अडानी द्वारा खरीद लिया जाता है। अनेकों लब्ध प्रतिष्ठित पत्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में लिखने में अपनी नौकरी गवाॅ चुके हैं। यह स्थिति तो इमरजेंसी से भी खराब है। उन्होंने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी इस बार प्रधानमंत्री बने तो देश से प्रजातंत्र खतम हो जायेगा। एक देश और एक चुनाव का नारा देकर भाजपा चुनाव को टालने और बार-बार चुनाव नहीं होने की प्रक्रिया में लगी हुई है। हमें इस खतरनाक साजिश से देश को बचाना है। हमारी लड़ाई महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ गणेश जी को दूध पिलाने वालों से है। अपने नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में हमें भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों के विरोध में लड़ाई लड़नी है और उस लड़ाई को हमें चाय की दुकान से लेकर गाॅवों, खेतों, खलिहानों और घर-घर तक ले जाना होगा। उन्होंने कहा कि भोजपुर की धरती बाबू कुॅवर सिंह, बाबू जगजीवन राम, राम सुभग सिंह, पंडित बिंदेश्वरी दूबे, सुमित्रा देवी, कवि कैलाश, शिवपूजन राय की धरती है। उन्होंने कहा कि जो अपने पूर्वजों का आदर नहीं करते उनका विकास रुक जाता है। उन्होंने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी ने कहा था अनुशासन ही देश को महान बनाता है। हमें अनुशासन में रहकर देश की लड़ाई लड़नी है। सभा को पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, तारिक अनवर, शकील अहमद खाॅ, मदन मोहन झा, डॉ अजय कुमार सिंह, वीणा शाही, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार के पुत्र अंशुल कुमार ,पंचायती राज मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम के पहले भोजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक राम के नेतृत्व में शाहपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी, बलिराम सिंह, मालती पांडे, रीता सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बैंड-बाजे और फूल-माला के साथ कोईलवर में बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह सहित वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं का भव्य स्वागत किया और कोईलवर से आरा तक जुलूस के रूप में आए।

Related posts

मध्यप्रदेश:बेहतर स्वास्थ्य सेवा के लिये राज्य सरकार प्रतिबद्ध : स्कूल शिक्षा मंत्री

rktvnews

भोजपुर:विद्यार्थियों को बेहतर करियर के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास है प्लेसमेंट ड्राइव : प्राचार्या आभा सिंह

rktvnews

उत्तराखंड:जम्मू कश्मीर में शहीद हुए उत्तराखण्ड के पांच वीर सपूतों के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

भोजपुर:स्वीप कार्यक्रम के तहत आरा सदर प्रखंड की जीविका दीदियों द्वारा चलाया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम।

rktvnews

लखीसराय:वोट है अनमोल – कभी ना लेंगे इसका मोल।

rktvnews

मुख्यमंत्री से मिला यादव समाज का प्रतिनिधिमंडल श्रीकृष्ण बोर्ड का होगा गठन – सेना में हो अहीर रेजिमेंट का गठन।

rktvnews

Leave a Comment