RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:विगत 5 दिनों में प्रदेशभर में पुलिस की तत्परता से 9 परिवारों में लौटी खुशियाँ।

भोपाल/ मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)20 दिसंबर।देशभक्ति–जनसेवा” की भावना को साकार करते हुए मध्यप्रदेश पुलिस ने बीते पाँच दिनों में अलग-अलग जिलों में 9 नागरिकों की जान बचाकर अपने सेवा धर्म का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है। पुलिस जवानों को लगातार प्रदान किए गए विशेष CPR (Cardiopulmonary Resuscitation) प्रशिक्षण तथा संकट की घड़ी में डायल–112 की सूझबूझ, तत्परता और संवेदना ने मौत के मुंह में जा रहे लोगों को नया जीवन दिया।

प्रमुख घटनाएँ एवं सफलताएँ

1. CPR बनी संजीवनी

आगर मालवा: सामूहिक विवाह सम्मेलन में हृदयगति रुकने से गिर पड़े युवक को होमगार्ड जवान महेश प्रजापति ने तत्परता से CPR देकर जीवन बचाया।

गुना: नानाखेड़ी मंडी में अचेत होकर गिरे व्यक्ति को आरक्षक अभिनेश रघुवंशी ने समय पर CPR दिया।

धार: सड़क दुर्घटना में घायल महिला को थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे ने मौके पर ही CPR देकर नई जिंदगी दी।

2.आत्महत्या के प्रयासो को किया विफल:

इंदौर: थाना राजेंद्र नगर पुलिस ने कर्ज से परेशान एक लॉ स्टूडेंट को, जो सातवीं मंजिल से कूदने वाला था, अपनी संवेदनशीलता और समझाइश से सुरक्षित बचाया।

टीकमगढ़: कलेक्ट्रेट में तैनात होमगार्ड सैनिक इदरीश खान ने आत्महत्या का प्रयास कर रहे व्यक्ति को काबू में कर उसकी जान बचाई।

नीमच: जावद क्षेत्र में मोबाइल टॉवर पर चढ़े एक विक्षिप्त व्यक्ति को डायल-112 की टीम ने सूझबूझ से सुरक्षित नीचे उतारा।

3.डायल-112 की सिवनी, देवास और नरसिंहपुर में त्वरित कार्रवाई :

अवसाद के कारण जहरीले पदार्थ का सेवन करने वाले तीन युवकों (सिवनी में 28 वर्षीय, देवास में 35 वर्षीय और नरसिंहपुर में 35 वर्षीय) के पास डायल-112 की टीम सूचना मिलते ही चंद मिनटों में पहुंची और उन्हें अस्पताल पहुंचाकर समय रहते उपचार सुनिश्चित कराया।
इन घटनाओं ने यह सिद्ध किया है कि पुलिस प्रशिक्षण सिर्फ तकनीकी नहीं, बल्कि मानवीय दृष्टिकोण से भी अत्यंत प्रभावशाली सिद्ध हो रहा है। संकट की घड़ी में पुलिसकर्मियों की त्वरित कार्रवाई ने न केवल 9 परिवारों को उजड़ने से बचाया, बल्कि जनता और पुलिस के बीच विश्वास का सेतु और मजबूत किया है।मध्य प्रदेश पुलिस अब केवल कानून व्यवस्था की संरक्षक नहीं, बल्कि हर नागरिक की जान की सुरक्षा में भी एक ‘सजग रक्षक’ के रूप में अपनी भूमिका निभा रही है।

Related posts

पंजाब के लुधियाना में गैस रिसाव से 11 की मौत और कई बीमार।

rktvnews

महिला आरक्षण की आड़ में लोकतंत्र के एन्काउंटर का खेल।

rktvnews

पटना: मतदान के दिन मतदान हेतु RAPIDO की सेवाएं होंगी मुफ्त।

rktvnews

भाकपा माले ने मनरेगा में न्यूनतम मजदूरी ₹600 और राष्ट्रीय न्यूनतम मजदूरी दर ₹35000 सहित विभिन्न मुद्दों के साथ लोकसभा चुनावी घोषणा पत्र किया जारी।

rktvnews

नव नालंदा महाविहार विश्वविद्यालय:विश्व के प्राचीनतम विश्वविद्यालय का उत्तराधिकारी है।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शासकीय आवास में “राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे” पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment