भाकपा-माले जिला कमेटी की दो दिवसीय बैठक शुरू!
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 अप्रैल।भाकपा-माले का दरभंगा में होने वाले 12 वां राज्य सम्मेलन की तैयारी को लेकर 9-10 अप्रैल को जिला कमेटी की दो दिवसीय बैठक श्री साई शिवम् उत्सव पैलेस मौलाबाग आरा में शुरू हुआ!
बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक चंद्रदीप सिंह, केन्द्रीय कमेटी सदस्य राजू यादव,राज्य कमेटी सदस्य रमेश जी,ऐपवा जिला सचिव इंदू सिंह ने किया!
बैठक शुरू होने से पहले इस बीच ईरान-अमेरिका युद्ध में मारे गए लोगों एवं इस बीच गुजर चुके अपने साथियों को याद में दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई!
बैठक में जिला सचिव अभ्युदय ने बैठक के एजेंडा के परिप्रेक्ष्य एवं वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों को रखा!जिसमें कई जिला कमेटी सदस्यों ने अपनी बातों को रखा!
बैठक में राज्य सम्मेलन की तैयारी पर व्यापक बातचीत की गई जिसमें राजनीतिक प्रचार, प्रतिनिधि चयन के लिए पार्टी सदस्यों के द्वारा नामांकन व चुनाव में प्रकिया में हिस्सा लेने के प्रचार-प्रसार करने,राज्य सम्मेलन के राजनीतिक अभियान को गांव-गांव ले जाने का कार्यभार पर बातें हुई!
बैठक की मुख्य अतिथि को भाकपा-माले पोलित ब्यूरो सदस्य व वरिष्ठ नेता स्वदेश भट्टाचार्य ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि
ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल का युद्ध,दूसरे महीने में प्रवेश कर चुका है और यह अमेरिकी साम्राज्यवाद के वैश्विक वर्चस्व पर जबरदस्त प्रहार सिद्ध हो रहा है!ट्रंप और नेतान्याहू ने सोचा था कि वे आसानी से कुछ ही दिन में ईरान को परास्त कर देंगे और स्कूली बच्चों व नागरिकों को निशाना बनाने के जघन्य कृत्य के साथ ही,ईरान के सर्वोच्च नेतृत्व की हत्या करके,आसानी से वहां हुकूमत बदल देंगे!पर ईरान ने जबरदस्त जिजीविषा का प्रदर्शन किया, तेजी से अमेरिका-इजराइल के हमलों में मारे जाने वालों की जगह नए नेताओं और अफसरों को जिम्मेदारियां सौंपी!जिजीविषा के साथ ही ईरान ने उल्लेखनीय सैन्य कुशाग्रता और कौशल का परिचय देते हुए अमेरिका- इजराइल के सैन्य लक्ष्यों को निरंतर भारी नुकसान पहुंचाया और होर्मुज़ की खाड़ी को एक बेहद प्रभावकारी रणनीतिक औज़ार में तब्दील कर दिया!
उन्होंने आगे कहा कि ट्रंप प्रशासन के खिलाफ अमेरिका में भी जबरदस्त जन विक्षोभ पैदा हुआ!अमेरिका के यूरोपीय सहयोगियों ने भी ट्रंप प्रशासन से दूरी बनाना शुरू कर दिया है,उनमें से बहुतों ने तो अमेरिका के इस युद्ध अभियान में कोई सहयोग देने से भी इंकार कर दिया है!अमेरिका को सैन्य अड्डे उपलब्ध करवाने वाले अरब देश और खाड़ी क्षेत्र से काम करने वाले वैश्विक तकनीकी के महारथी लगातार युद्ध की तपिश को महसूस कर रहे हैं!
बैठक में भाकपा-माले केंद्रीय कमेटी सदस्य व आरा सांसद सुदामा प्रसाद के अलावा,राज्य कमेटी सदस्य व अगियांव के पूर्व विधायक शिवप्रकाश रंजन,उपेन्द्र भारती,कमलेश यादव,क्यामुद्दीन अंसारी,सुधीर सिंह,संजय सिंह,शब्बीर कुमार,महेश प्रसाद,मदन चंद्रवंशी,रघुवर पासवान,शोभा मंडल,संगीता सिंह,कलावती देवी,बिष्णु ठाकुर,भोला यादव सहित कई जिला कमेटी सदस्य मौजूद थे!
यह जानकारी भाकपा-माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पत्रकारों को दी!

