RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 अप्रैल।आज जिला आपूर्ति कार्यालय ने प्रेस विज्ञप्ति में स्पष्ट किया है कि जिले में घरेलू एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और आम लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।जारी आंकड़ों के अनुसार, इंडेन के 30 वितरकों के पास 6408 सिलेंडर, भारत गैस के 6 वितरकों के पास 2779 सिलेंडर और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 9 वितरकों के पास 1499 गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। इस प्रकार कुल 10,686 एलपीजी सिलेंडर वितरण के लिए उपलब्ध हैं।
प्रशासन ने बताया कि वर्तमान व्यवस्था के अनुसार सिलेंडर डिलीवरी के बाद अगली बुकिंग शहरी क्षेत्रों में 25 दिन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन बाद ही की जा सकेगी।
उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे अपने मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त कर अधिकृत वेंडर के माध्यम से ही गैस सिलेंडर लें। गैस एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी शुरू कर दी गई है, इसलिए एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं और पैनिक बुकिंग से बचें। गैस कंपनियों के टोल फ्री नंबर—1906 (इमरजेंसी), 1800-2333-555 (इंडेन/एचपीसीएल), और 1800-22-4344 (बीपीसीएल) पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा जिला नियंत्रण कक्ष (06182-248702) तथा अनुमंडल स्तर पर आरा, पीरो और जगदीशपुर के नंबर भी जारी किए गए हैं।

Related posts

भोजपुर:राम राजगद्दी के अवसर भव्य देवी जागरण!देवी मां की भक्ति गीतो पर झूमे श्रोता, लगाते रहें जयकारा।

rktvnews

भोजपुर : सहयोग शिविर मे मामलों का किया गया निष्पादन! शाहपुर प्रखंड के 6 पंचायतों मे सहयोग शिविर का हुआ आयोजन।

rktvnews

अलग-अलग मामलों के दो अभियुक्त गये जेल।

rktvnews

भोजपुर: रजत जयंती के आयोजन को ले जनहित परिवार की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:उत्पादक कंपनी के निदेशक और किसान हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:भीड़ व भगदड़ से बचाव पर चित्र प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment