RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:राधा कृष्ण तालाब पर स्वच्छता श्रमदान एवं स्वच्छता शपथ कार्यक्रम आयोजित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 मार्च।जिला गंगा समिति भोजपुर के तत्वावधान में “गंगा स्वच्छता पखवाड़ा 2026” के अंतर्गत सोमवार को आरा के जीरो माइल स्थित राधा कृष्ण तालाब परिसर में स्वच्छता श्रमदान एवं स्वच्छता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना एवं गंगा एवं उससे जुड़े जल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने का संदेश देना था।
इस अवसर पर जिला परियोजना पदाधिकारी अमित कुमार सिंह की उपस्थिति में एनसीसी कैडेट्स एवं अन्य प्रतिभागियों ने तालाब परिसर की साफ-सफाई करते हुए श्रमदान किया तथा सभी ने स्वच्छता बनाए रखने की शपथ ली। कार्यक्रम में बिहार फाइव बटालियन एनसीसी भोजपुर की टीम से नायक सूबेदार वरुण कुमार साहा, हवलदार कांस्टेबल टिंकू कुमार सिंह, हवलदार कांस्टेबल राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कैडेट्स सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।अमित कुमार सिंह ने बताया की एनसीसी के छात्र हमेशा राष्ट्रहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका ने समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया है। स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी है।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने “स्वच्छ गंगा, स्वस्थ भारत” के संकल्प के साथ स्वच्छता के प्रति निरंतर जागरूक रहने का वचन दिया।

Related posts

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन हजारीबाग में अबुआ आवास योजना कार्यक्रम में हुए शामिल ,28 हज़ार 295 लाभुकों को सौंपा स्वीकृति पत्र , बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से पहली किस्त के रूप में 84 करोड़ 88 लाख 50 हज़ार का किया हस्तांतरण।

rktvnews

आज देश में अघोषित आपातकाल: आदित्य पासवान

rktvnews

सोशल मीडिया पर असत्यापित पोस्ट न करें साझा : भोजपुर एसपी

rktvnews

जिलाधिकारी ने किया बड़ौत मंडी का निरीक्षण,बड़ौत मंडी को आधुनिक रूप में किया जाएगा विकसित!बड़ौत मंडी के मुख्य द्वार व अन्य स्थानों पर मिली गंदगी जिलाधिकारी ने की नाराजगी व्यक्त।

rktvnews

भोपाल:वर्ल्ड हेरिटेज डे पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में हेरिटेज वॉक का आयोजन।

rktvnews

वृहद भारत फेडरेशन बनाने के लिए मगध फाउंडेशन भारत सरकार को देगी प्रस्ताव : केएन त्रिपाठी

rktvnews

Leave a Comment