RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना : 28 मार्च को सहाय सदन मे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का होगा भव्य अभिनंदन।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के डॉ निर्मल कुमार श्रीवास्तव, सुजीत कुमार वर्मा व अन्य द्वारा प्रेस वार्ता

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 26 मार्च। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का 28 मार्च को सहाय सदन मे भव्य अभिनंदन किया जायेगा। इस अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया है। यह समारोह शनिवार, 28 मार्च 2026 को दोपहर 3 बजे से  बेली रोड स्थित सहाय सदन मे होगा। इस समारोह मे बिहार के सभी जिलों से आये पदाधिकारी, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं पटना की समस्त चित्रगुप्त पूजा समितियों के सदस्य बड़ी संख्या में भाग लेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जायेगा। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के डॉ निर्मल कुमार श्रीवास्तव, सुजीत कुमार वर्मा, श्रवण कुमार सहित अन्य लोगों ने कहा कि नितिन नवीन का भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनकर राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व करना न केवल बिहारवासियों बल्कि पूरे चित्रांश समाज के लिए गर्व की बात है। उनके नेतृत्व मे समाज को नई दिशा और पहचान मिलेगी। इस अभिनंदन समारोह को ऐतिहासिक एवं यादगार बनाया जायेगा। यह पूरे चित्रांश समाज के लिए गौरव की बात है। समारोह को यादगार बनाने के लिए व्यापक रूप से तैयारी की जा रही है जो अंतिम चरण में है। इस अवसर पर डॉ प्रमोद कुमार सिंहा, अमिताभ वर्मा, राजेश कुमार सिंहा, अरुण कुमार कर्ण, युगल किशोर वर्मा, अपलेंद्र सिंहा अप्पू, अश्वनी कुमार (पंकज), अनुराग समरूप, उत्कर्ष राज (समीर) आदि उपस्थित थे।

Related posts

उज्जैन:पौधे लगाने के साथ उनके पेड़ बनने तक देखभाल करें ताकि आने वाली पीढ़ी को बेहतर पर्यावरण मिले -कलेक्टर नीरज कुमार सिंह

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:बस एवं अन्य छोटे वाहन आदि पर श्रद्धालुओं/यात्रियों की ओवरलोडिंग की नियमित रूप से जांच करें : जिला पदाधिकारी

rktvnews

दरभंगा:बाढ़ पूर्व तैयारी कि समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर: पुरानी पेंशन की मांग को ले जिले भर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगा किया कार्य।

rktvnews

अयोध्या में काशी तमिल संगमम् 4.0 छात्र प्रतिनिधिमंडल का भव्य और पारंपरिक स्वागत।

rktvnews

सीतामढ़ी:नई चेतना-पहल बदलाव की ओर के तहत चलाया गया जागरूकता अभियान।

rktvnews

Leave a Comment