RK TV News
खबरें
Breaking News

जयपुर में हिमालयन काले भालुओं की नई जोड़ी आकर्षण का केंद्र,वन मंत्री ने एनक्लोजर का उद्घाटन कर किया लोकार्पण।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)26 मार्च। नाहरगढ़ जैविक उद्यान, जयपुर में पर्यटकों के लिए एक नया आकर्षण जुड़ गया है। जम्मू (जम्मू एवं कश्मीर) से लाए गए एक नर एवं एक मादा हिमालयन काले भालू को गुरूवार से आमजन के अवलोकन के लिए प्रदर्शित किया गया।
वन, पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने गुरूवार को एनक्लोजर के डिस्प्ले एरिया का फीता काटकर औपचारिक उद्घाटन किया। इसके साथ ही दोनों भालुओं को पर्यटकों के लिए खोला गया।
उद्यान प्रशासन के अनुसार नर भालू की आयु लगभग 30 माह तथा मादा भालू की आयु लगभग 21 माह है। मंत्री ने नर भालू का नाम “हरि” और मादा भालू का नाम “कमला” रखा।
इस अवसर पर बाघ शिवाजी एवं बाघिन रानी के पांच शावकों का नामकरण भी किया गया। नर शावकों के नाम “सूर्या”, “शौर्य” और “विजय” जबकि मादा शावकों के नाम “अम्बे” और “वृंदा” रखे गए।
वन मंत्री एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने जैविक उद्यान परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद कुमार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन बल प्रमुख) पवन कुमार उपाध्याय तथा मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक के.सी.ए अरुण प्रसाद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

मंडल संसदीय समिति की बैठक में सांसद सुशील कुमार सिंह ने रखी कई ट्रेनों के ठहराव की मांग!शीघ्र प्रारंभ होगा बिहटा – औरंगाबाद रेल लाइन का निर्माण कार्य।

rktvnews

भोजपुर: जगत् नंदन सहाय की चर्चित कहानियों का संकलन ‘स्वर्ण धूलि का नि:शेष’ का लोकार्पण

rktvnews

बिहार: भोजपुर:युवा समाजसेवियों ने छठ व्रतियों के बीच किया आम के लकड़ी का वितरण।

rktvnews

भोजपुर: बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ गोप गुट ने अपनी 17 सूत्री मांगों के समर्थन में दिया एक दिवसीय धरना।

rktvnews

बिहार:अंतिम चरण में चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न।

rktvnews

कन्याओं के विवाह के लिए कात्यायनी देवी की पूजा करनी चाहिए : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

Leave a Comment