RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

दिवंगत कवयित्री को समर्पित कविता:संवेदना के स्वर थी गायत्री सहाय

संवेदना के स्वर थी गायत्री सहाय

कौन थी गायत्री सहाय
जो लगती थी कविता जैसी
गायत्री सहाय एक
मीठी कविता का नाम थी
गांव की सौंधी मिट्टी की महक थी
फगुआ की सुगंधित अबीर और गुलाल थी और रंगों की बौछार थी “गायत्री सहाय”।

चैत की चैती और बासंती बयार में कोयल की कुक थी,
सावन में झूलों पर अठखेलियां करती सखियों की कजरी की सुरीली आवाज थी “गायत्री सहाय”।
खेतों से ललहाती
तिलहन के पीले फूलों की गमक थीं ,
बरसात के पहली फुहार में खेतों से आती सोंधी सुगंध थी” गायत्री सहाय”

फुलवारी के सरोवर में खिलते कमल की फुल थी “गायत्री सहाय”।
बगिया में आम के मोजर और महुआ के फूल की मादक गंध थी “गायत्री सहाय”

तुलसीदास की सरस चौपाई थीं
शारदा सिन्हा की पूर्वी की धुन थी
भोजपुरी माटी की गमक लिए कविता को साधने वाली साधिका थी “गायत्री सहाय”।
चाहे जितनी बार पढ़ो उनको
वे घुसती जाती हैं मन के अंदर
लगातार होती जाती है अति प्यारी
और बनती जाती हैं अति न्यारी
रिश्तो के उजड़े चमन में
फूलों की बाग की बागवान थी “गायत्री सहाय”

रचनाकार: अतुल प्रकाश

Related posts

छपरा:”जीवन में अगर कुछ करना है तो लक्ष्य निधारित करें और अमल करें” : जिलाधिकारी

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 04 दिसंबर 25

rktvnews

रायपुर : नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में ‘बिहान’ द्वारा भोजन, पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता में सुधार की दी गई जानकारी।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व एसीएमओ डॉ के एन सिन्हा को सेवानिवृत्ति पर पिरामल इंडिया ने किया सम्मानित।

rktvnews

एनएलसीआईएल ने ओडिशा में बीएचईएल को 2400 मेगावाट थर्मल पावर परियोजना आवंटित की।

rktvnews

एयर मार्शल जसवीर सिंह मान एवीएसएम, वीएम ने भारतीय वायु सेना की पश्चिमी वायु कमान में वरिष्ठ एयर स्टाफ ऑफिसर का पदभार संभाला।

rktvnews

Leave a Comment