RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर संघर्षरत खुशबू पाठक बनेगी बड़हरा से निर्दलीय प्रत्याशी।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 अक्टूबर।भोजपुर जिला की बड़हरा प्रखंड की पिपरपाती की रहने वाली खुशबू पाठक पिछले कई वर्षों से पटना में रहकर बिहार के युवाओं की आवाज बनी हुई है। सरकार द्वारा बार बार प्रतियोगिता परीक्षा में युवाओं के भविष्य और मेहनत पर पानी फेरने के विरुद्ध संघर्ष करने वाली युवा नेत्री आवाज उठाने का सही जगह विधानसभा और वहां पहुंचने का सही समय चुनाव ही है। इसलिए चुनाव में जाने का निर्णय लिया है। इन्होंने बिहार के युवाओं के लिए संघर्षरत और आंदोलन करने वाली छात्र नेत्री खुशबू पाठक बिहार के कई सारे प्रतियोगी परीक्षाओं को कराने को लेकर युवाओं की आवाज बनी है। खुशबू पाठक बड़हरा विधानसभा 2025 की निर्दलीय चुनाव में उतरने की मूड में हैं। इसकी सूचना उन्होंने शुक्रवार को दी। खुशब पाठक ने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही छात्र-युवाओं के प्रति असंवेदनशील है। कोई भी छात्रों के प्रति गंभीर नहीं है। विधानसभा मे कोई भी छात्रों के लिए निष्पक्ष रूप से आवाज बुलंद नही करते। इसलिए छात्रों के मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक आवाज बुलंद करने के लिए विधानसभा चुनाव लड़ेंगें। सड़क के साथ-साथ अब सदन में भी छात्रों की आवाज गूंजनी चाहिए। बड़हरा का चुनाव बिहार के छात्रों का चुनाव है। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने की मांग बिहार के सभी जिलों से छात्रों की थी। बिहार के छात्र युवाओं और बड़हरा के युवाओं सहित आम जनता की सलाह पर बड़हरा से चुनाव लड़ने का ऐलान किया गया है।

Related posts

मिथिला की विरासत विलुप्ति के कगार पर – डॉ लाभ

rktvnews

दोहरे मापदंड! कर्मचारी परेशान, सांसद मालामाल।

rktvnews

जयपुर:कॉनफेड द्वारा किया जा रहा सहकार राखी उत्सव-2025 का आयोजन।

rktvnews

आस्था के प्रतीक चैती छठ पर्व पर अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य ।

rktvnews

भोजपुर:कथक शैली में होगी भिखारी ठाकुर की”बिदेशिया” की प्रस्तुति।

rktvnews

गढ़वा:77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर फैंसी फुटबॉल मैच का आयोजन, उपायुक्त दिनेश यादव ने किया उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment