RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )05 जून।जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्रभारी अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार संतोष कुमार पाण्डेय की उपस्थित में किया गया।
सभी न्यायिक पदाधिकारियों ने वृक्षारोपण किया।
प्रभारी जिला सत्र न्यायाधीश ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण का मुद्दा वैश्विक स्तरीय है। पार्यावरण की सुरक्षा के लिए हर किसी को अपनी ओर से कुछ न कुछ सुधारक कार्य अवश्य करना होगा।
लोगों को पानी की बर्बादी नहीं करनी चाहिए,बिजली का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए,पेड़ों की कटाई एवं प्रदूषण को रोकने की पहल करनी चाहिए।
जिला जज श्री पाण्डेय ने लोगों को जागरूकता संदेश देते हुए कहा कि इस वर्ष पर्यावरण दिवस का थीम है प्लास्टिक प्रदूषण को रोकना। इसके लिए हमलोग सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कम करके पर्यावरण संरक्षण में सहायक बन सकते हैं।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने बताया कि पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के एडीआर भवन पर ग्रीड कनेक्टेड रुफ टॉप सोलर पैनल की स्थापना करने की शुरुआत की गई।
साथ ही जिसके लिए बिहार अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (ब्रेडा) द्वारा सर्वे और मैपिंग का कार्य किया गया।
स्वच्छ और अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने एवं बिहार सरकार के सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप कार्य कर हम ने आज पर्यावरण संरक्षण की ओर एक सार्थक कदम बढ़ाया है।

Related posts

भोजपुर:नई आशा द्वारा सेतु केन्द्र के बच्चों के बीच वस्त्र और पाठ्य सामग्री वितरित।

rktvnews

दिशा एक प्रयास के कार्यक्रम से भोजपुर और बक्सर जिले में आ रहा बड़ा बदलाव!बाल विवाह सदियों पुरानी सामाजिक बुराई:कुमारी सुनिता सिंह

rktvnews

मुफ्त में करें प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी!बिहार सरकार की योजना का ले लाभ।

rktvnews

भोपाल:वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की जून माह की काव्य गोष्ठी संपन्न।

rktvnews

राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग ने सिक्किम के मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारियों और डिप्टी-सीआईएसओ के लिए राज्य क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया।

rktvnews

रायपुर : एम्बुलेंस बनी जन्मस्थली : 108 संजीवनी एक्सप्रेस में गूंजी किलकारी, मां-बेटी दोनों स्वस्थ।

rktvnews

Leave a Comment