RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:राष्ट्रीय युवा दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना पीजी इकाई द्वारा संगोष्ठी आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 जनवरी। रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना स्नातकोत्तर इकाई वीर सिंह विश्वविद्यालय के द्वारा स्वामी विवेकानंद जयन्ती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह में संगोष्ठी का आयोजन कार्यक्रम पदाधिकारी डा.अंकिता मिश्रा के संयोजन में किया गया । स्वामी विवेकानंद एवं विकसित भारत इस विषय पर आयोजित इस संगोष्ठी में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों नें अपने विचार प्रकट किए।डा.अमित कुमार नें कहा कि विवेकानंद के जीवन से आत्मज्ञान एवं लक्ष्य प्राप्त करने के लिए यत्न करने की प्रेरणा प्राप्त होती है । डा. नीलमणि पाठक ने विवेकानंद के जीवन के ध्येय वाक्य की सुन्दर व्याख्या की । छात्र वेंकटेश, अमरेंद्र एवं अतीश नें विवेकानंद के जीवन के शिक्षा पर विचार प्रकट किए। छात्रा रितुराज, दिल्लू सिंह ने विवेकानंद के विचारों को प्रेरणास्पद कहा । ढुनमुन सिंह नें काव्यपाठ किया । कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डा. अंकिता मिश्रा ने किया । कार्यक्रम में मानसी, अंजलि,रोशनी, दिव्या , इशिका,चंचल,नीरज, रितुराज , कुन्दन, अमरेन्द्र, नम्रता ,अतीश, दिल्लू, धर्मेंद्र आदि उपस्थित रहे ।

Related posts

कुँवर सिंह विश्वविद्यालय के भूमि के लिए स्टेडियम गेट और महाजन टोली में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया ।

rktvnews

भोजपुर : दामोदरपुर मे ठनका गिरने से आधा दर्जन मवेशी की मौत।

rktvnews

चौगुले शिपयार्ड में आईसीजी के लिए स्वदेशी हुवरक्राफ्ट का निर्माण शुरू।

rktvnews

देवघर:आगामी राजकीय श्रावणी मेला, 2026 को लेकर संथाल परगना कमिश्नर, उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण।

rktvnews

साहित्य सम्मेलन में आयोजित हुई ‘संभाषण-कार्यशाला’।

rktvnews

चतरा:जिला प्रशासन का जनता से सीधा संवाद: उपायुक्त कीर्तिश्री ने सुनीं आमजनों की समस्याएँ।

rktvnews

Leave a Comment