RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:नीट छात्रा के बलात्कार एवं हत्या के आरोपियों को अविलंब गिरफ्तारी हो:आइसा

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 जनवरी।पटना में एक निजी हॉस्टल में रह के नीट की तैयारी कर रही छात्रा की बलात्कार एवं हत्या में संलिप्त दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर आइसा ने एस.बी कॉलेज द्वार पर कैंडल मार्च कर विरोध प्रदर्शन किया।सह सचिव जयशंकर प्रसाद ने कहा कि पुरे राज्य में महिला हिंसा चरम पर है और सरकार आरोपियों को संरक्षण देने का काम कर रही है। नेतृत्व कर रहे कॉलेज सचिव साहिल अरोरा, ने कहा कि पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा गायत्री कुमारी को न्याय देने की बजाए पुलिस उनके परिजनों पर लाठी बरसा रही हैऔर बलात्कार की संस्कृति को बढ़ावा दे रही है। सह सचिव रौशंक कुशवाहा ने कहा कि सुशासन का दावा करने वाली सरकार दिल्ली से ले कर पटना तक महिला हिंसा पर लगाम लगाने में नाकाम है। अन्य नेताओं में विवेक यादव , ऋषिका सर्राफ, नित्य वर्मा , पल्लवी, अंशु , राजेश कुमार , अंकित सहित दर्जनों छात्र छात्राएं मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर:कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई बाबू जगजीवन राम की 118वीं जयंती।

rktvnews

बच्चे राष्ट्र का भविष्य हैं और उनका शोषण रोका जाना चाहिए : राज्यपाल

rktvnews

संसद में सुदामा प्रसाद ने भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवें अनुसूची में शामिल करने की उठाई मांग।

rktvnews

भोजपुर:बिजली चोरी और मारपीट के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी।

rktvnews

बक्सर डीएम और एसपी की बिहार पुलिस में सिपाही पद पर नियुक्ति हेतु आयोजित लिखित परीक्षा के विधि व्यवस्था संधारण एवं परीक्षा कार्य के सफल संचालन हेतु बैठक।

rktvnews

अवैध हथियार का कारोबार करने वाला एक अपराधी गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment