RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

संसद में सुदामा प्रसाद ने भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवें अनुसूची में शामिल करने की उठाई मांग।

फाइल फोटो

18 को भिखारी ठाकुर लोकोत्सव की शुभकामना के साथ लिया था प्रण।

दुनिया की 25 करोड़ आबादी बोलती है भोजपुरी भाषा :सुदामा प्रसाद

RKTV NEWS/ आरा (भोजपुर)19 दिसंबर।भाकपा-माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पत्रकारों को बताया की आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने भोजपुरी भाषा को संविधान के आठवें अनुसूची में शामिल करने के लिए लोकसभा के शून्य काल में इसे उठाया।
दिलराज प्रीतम द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया की सांसद सुदामा प्रसाद ने संसद में कहा कि भोजपुरी भाषा को बिहार,उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश, झारखंड,छत्तीसगढ़ सहित दुनिया के कई देशों मॉरीशस,फिजी गुयाना,श्रीनाद,टोबैगो,नेपाल आदि देश में लगभग 25 करोड़ की आबादी के लोग बोलते हैं लेकिन दुर्भाग्यवस हमारे देश में भोजपुरी भाषा को आजादी के 76 साल बाद भी संविधान की आठवीं अनुसूची में नहीं किया गया है,जबकि इससे कम संख्या वाली भाषाएं शामिल हैं!इस मीठी व लोकप्रिय भाषा का देश के कला साहित्य संस्कृति पर गहरा प्रभाव रहा है। सांसद ने आगे कहा कि फिल्म जगत भी इससे अछूता नहीं है!महापंडित राहुल सांकृत्यायन,लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की कृतियां इस भाषा को समृद्ध बनाती है!भारतेंदु हरिश्चंद्र,महावीर प्रसाद,कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद भी गहरे रूप से प्रभावित थे!हे गंगा मैया तोहे पियरी चढ़ाइबो सहित कई भोजपुरी फिल्मों ने नए कीर्तिमान स्थापित किया है!14 जून 2011 को मॉरीशस में भोजपुरी भाषा को राजभाषा का दर्ज वहां की सरकार ने प्रदान की है!अतःव्यापक रूप से बोली जाने वाली भोजपुरी भाषा को आधिकारिक भाषा का दर्जा देकर संविधान के आठवीं सूची में शामिल की जाए।

Related posts

वीर कुंवर सिंह विजय महोत्सव को लेकर वीर बांकुड़ा बाबू कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह समिति की तैयारी समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:यातायात और विजिबिलिटी को बेहतर करने के लिए हाई मास्ट लाइट लगा।

rktvnews

गोपालगंज मंडल कारा में बंदी दरबार का आयोजन।

rktvnews

अंतरिम बजट 2024-25 में कृषि क्षेत्र में मूल्य-वर्द्धन और किसानों की आय बढ़ाने का वादा किया।

rktvnews

01 तारीख 01 घंटा एक साथ।

rktvnews

जिलाधिकारी ने कृषि टास्क फोर्स की बैठक आहूत की।

rktvnews

Leave a Comment