RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग की जमशेदपुर परिसदन में पदाधिकारियों संग बैठक।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)17 जनवरी।झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान एवं उपाध्यक्ष प्राणेश सॉलोमन ने जमशेदपुर परिसदन में जिला के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ अल्पसंख्यकों के कल्याणार्थ संचालित योजनाओं में प्रगति की समीक्षा बैठक की। बैठक में आयोग ने पूर्वी सिंहभूम जिला के सभी विभागों मे चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं में अल्पसंख्यकों को उनके जनसंख्या के अनुपात में भागीदारी सुनिश्चित करने से संबंधित सभी विभागों को निर्देश दिया एवं पूर्ण रूप से अल्पसंख्यकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की भी समीक्षा की। समीक्षा बैठक से पूर्व आयोग द्वारा अयोजित जनसुनवाई में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिसके समाधान के लिए आयोग की टीम ने त्वरित कार्रवाई का आदेश संबंधित विभागों को दिया। आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने कहा कि राज्य भर के सभी जिलों मे लगातार आयोग पहुँच रही है और इस तरह की समीक्षा की जा रही है। आयोग के पास अलग से आम नागरिकों के द्वारा समस्याएं भेजी गई है, जिसके निराकरण हेतु संबंधित विभाग को दिशा निर्देश भी दिए गए हैं। आयोग के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने समीक्षा बैठक में कहा कि अल्पसंख्यक विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों, विद्यालयों में आधारभूत संरचना निर्माण कार्य सम्बंधी बुनियादी समस्याओं को माननीय मुख्यमंत्री के संज्ञान में दिया जाएगा, आयोग द्वारा भी विशेष पहल की जा रही है ताकि अल्पसंख्यकों के कल्याणार्थ एवं राज्य सरकार की भावनाओं के अनुरूप योजनाओं, सरकारी सेवाओं का लाभ अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाई जा सके।

Related posts

बिहार: भोजपुर: राष्ट्रीय महिला कृषक दिवस पर बोले डॉ पी के द्विवेदी – फार्मर्स प्रोड्यूसर्स ऑर्गेनाइजेशन से होगी आर्थिक, सामाजिक प्रगति।

rktvnews

चितौड़गढ़:जिला कलक्टर ने एमसीएमसी प्रकोष्ठ के कार्यों की समीक्षा की।

rktvnews

बागपत:जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन के लिए नोडल व सहायक नोडल अधिकारियों के साथ की बैठक।

rktvnews

केंद्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य और पर्यावरण इंजीनियरिंग संगठन द्वारा “जल आपूर्ति और उपचार” पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

rktvnews

राजस्थान:पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हरिदेव जोशी को विधानसभा में पुष्पाजंलि।

rktvnews

भोजपुर: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में नगर रामनवमी समिति ने निकाला विरोध मार्च,पुतला किया दहन।

rktvnews

Leave a Comment