RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई बाबू जगजीवन राम की 118वीं जयंती।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 अप्रैल। शनिवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व उप-प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की 118वीं जयंती भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा स्थानीय पार्टी कार्यालय शहीद भवन, आरा में मनाई गई। जिसमें सभी उपस्थित कांग्रेसियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बाबू जगजीवन राम जी गरीबों, शोषितों और वंचितों के महान नेता थे, जिन्होंने सामाजिक कुरीतियों और छुआछूत के खिलाफ संघर्ष कर समाज में बदलाव लाने का कार्य किया। नेहरू जी की सरकार में सबसे कम उम्र के मंत्री बने और बाद में श्रम मंत्री के रूप में पहले भारतीय मंत्रिमंडल में भी शामिल हुए, जहाँ उन्होंने भारत में कई श्रम कल्याण नीतियों की नींव रखने का काम किया।जयंती समारोह में रजी अहमद, राशिद ईमाम मिंटू, प्रभा सिंह यादव, मुकेश चंद्रवंशी, आनंद तिवारी, प्रमोद कुमार, शिव कुमार राम, सूरज प्रकाश, संतोष यादव, सहित दर्जनों नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 06 अगस्त 25

rktvnews

सहकारिता मंत्रालय के सचिव डॉ. आशीष कुमार भूटानी ने आज सहकारी बैंकों को आधार-सक्षम भुगतान सेवाओं से जोड़ने हेतु नई दिल्ली में आयोजित कार्यशाला में भाग लिया।

rktvnews

जिला विधिक सेवा प्राधिकार ,दरभंगा द्वारा 09 दिसम्बर 23 को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत।

rktvnews

नारनौल:आपके विचार, आकांक्षाएं व आचरण जैसे हैं उन्हीं के अनुरूप आपके चरित्र का गठन होता है :विपिन शर्मा

rktvnews

गढ़वा: यातायात नियमो की जागरूकता हेतु सड़क-सुरक्षा टीम द्वारा की गई रोड सेफ्टी काउंसलिंग।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बारामती में अजीत पवार के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment