RK TV News
खबरें
Breaking Newsपरीक्षा

बक्सर डीएम और एसपी की बिहार पुलिस में सिपाही पद पर नियुक्ति हेतु आयोजित लिखित परीक्षा के विधि व्यवस्था संधारण एवं परीक्षा कार्य के सफल संचालन हेतु बैठक।

बक्सर/बिहार 27 सितंबर।आज दिनांक 27 सितंबर 2023 को जिला दंडाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर मनीष कुमार की अध्यक्षता में केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) विज्ञापन संख्या 01/2023 के अंतर्गत बिहार पुलिस संगठन में सिपाही पद पर नियुक्ति हेतु आयोजित लिखित परीक्षा के विधि व्यवस्था संधारण एवं परीक्षा कार्य के सफल आयोजन हेतु प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की संयुक्त ब्रीफिंग समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई।
केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) विज्ञापन संख्या 01/2023 के अंतर्गत बिहार पुलिस संगठन में सिपाही पद पर नियुक्ति हेतु आयोजित लिखित परीक्षा दिनांक 01 अक्टूबर 2023, 07 अक्टूबर 2023 एवं 15 अक्टूबर 2023 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। (प्रथम पाली में 10:00 बजे पूर्वाहन से 12:00 बजे मध्याहन तक एवं द्वितीय पाली 3:00 बजे अपराह्न से 5:00 बजे अपराह्न तक) आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली के लिए 8:00 बजे पूर्वाह्न एवं द्वितीय पाली के लिए 1:00 बजे अपराह्न तक परीक्षा केंद्र पर अभ्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। जिला में कुल 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। परीक्षा अवधि के अंतिम 30 मिनट में किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आयोजित होने वाले परीक्षा केंद्रों के नाम इस प्रकार से हैं:- कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल कथकौली बक्सर, राज +2 उच्च विद्यालय डुमरांव बक्सर, डीएवी स्कूल इटाढ़ी रोड लालगंज बक्सर, एलबीटी कॉलेज चीनी मिल बक्सर, एमवी कॉलेज चरित्रवान बक्सर, एमपी उच्च विद्यालय रामरेखा घाट बक्सर, सरस्वती विद्या मंदिर अहिरौली बक्सर, महारानी उषा रानी बालिका उच्च विद्यालय डुमरांव, डीके कॉलेज डुमरांव, फाउंडेशन स्कूल मठिया इटाढ़ी रोड बक्सर, केके मंडल महिला कॉलेज नई बाजार बक्सर, बीबी उच्च विद्यालय बंगाली टोला बक्सर, संत मेरी उच्च विद्यालय नई बाजार बक्सर, पीसी कॉलेज इटाढ़ी रोड बक्सर, बिहार पब्लिक स्कूल अहिरौली बक्सर, सरस्वती विद्या मंदिर सिविल लाइन बक्सर, जननायक कर्पूरी ठाकुर लॉ कॉलेज शिवपुरी बक्सर, कैंब्रिज स्कूल हरनाही रोड नया भवन शक्ति द्वार डुमराव बक्सर, नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय बक्सर, इंदिरा उच्च विद्यालय बक्सर एवं राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय बंगाली टोला बक्सर है।
परीक्षा संचालन में संलग्न वीक्षकों तथा केंद्राधीक्षक को भी किसी भी परिस्थिति में परीक्षा कक्षा में मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी साथ ही वीक्षक एवं परीक्षा कार्य में संलग्न सभी कर्मियों को परीक्षा केंद्र परिसर में मोबाइल फोन के साथ प्रवेश वर्जित रहेगा।
परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम 2 घंटा पूर्व केंद्राधीक्षक एवं परीक्षा कार्य में प्रतिनियुक्त वीक्षक एवं कर्मी परीक्षा केंद्र पर अवश्य पहुंच जाए प्रत्येक 24 अभ्यर्थियों पर एक वीक्षक तथा प्रत्येक 120/125 परीक्षार्थियों पर एक अतिरिक्त वीक्षक/रिलिवर की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। परीक्षार्थियों की संख्या 528 होने पर एक केंद्राधीक्षक रहेंगे। परीक्षार्थियों की संख्या 528 से अधिक होने पर प्रत्येक 500 पर एक सहायक केंद्राधीक्षक की प्रतिनिधि की जाएगी।
किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्षा में लिखित सामग्री, प्रवेश पत्र पर कोई लेख, सादा कागज, क्लिप बोर्ड, स्लाइड रूल, मोबाइल फोन कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, वाई-फाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर, ब्लेड, व्हाइटनर, डिजिटल डायरी, पीडीए, इत्यादि जैसी इलेक्ट्रॉनिक सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
जोनल दंडाधिकारी प्रत्येक परीक्षा केंद्र का बार-बार निरीक्षण करते रहेंगे ताकि किसी तरह की अनियमितता या कदाचार नहीं अपनाया जा सके। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) विज्ञापन संख्या 01/2023 के अंतर्गत बिहार पुलिस संगठन में सिपाही पद पर नियुक्ति हेतु आयोजित लिखित परीक्षा के सफल संचालन हेतु जिला नियंत्रण कक्ष बक्सर समाहरणालय परिसर स्थित जिला आपदा शाखा के चिन्हित भवन में कार्यरत होगा जिसका दूरभाष संख्या 06183-223333 है। जिला नियंत्रण कक्ष के संपूर्ण प्रभार में शशांक सिंह सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग बक्सर (मो० 8860345249)/ रंजना कुमारी जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस बक्सर (मो० 9431005024) रहेंगे। जिले में परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने हेतु समुचित मार्गदर्शन देने हेतु रेलवे स्टेशन बक्सर बस अड्डा बक्सर पर दिनांक 01 अक्टूबर 2023, 07 अक्टूबर 2023 एवं 15 अक्टूबर 2023 को प्रातः 6:00 बजे से स्थिति सामान्य होने तक को ऑर्डिनेटर/कर्मी की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।
परीक्षा तिथि को यातायात सुगम रूप से संचालित हो साथ ही परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की कोई ट्रैफिक जाम न हो इसे प्रभारी यातायात बक्सर एवं थानाध्यक्ष डुमरांव सुनिश्चित करेंगे।
अग्निशमन पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया के एक अग्निशमन वाहन जिला नियंत्रण कक्ष समाहरणालय बक्सर एवं एक अग्निशमन वाहन मॉडल थाना बक्सर एवं थाना डुमराव चालू हालत में रखना सुनिश्चित करेंगे तथा अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराव से प्राप्त सूचना के आलोक में आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
परीक्षा केंद्र के 200 मीटर की दूरी तक अनुमंडल दंडाधिकारी बक्सर एवं डुमरांव धारा 144 दंड प्रक्रिया संहिता लागू करेंगे। साथ ही परीक्षा की तिथि दिनांक 01 अक्टूबर 2023, 07 अक्टूबर 2023 एवं 15 अक्टूबर 2023 को परीक्षा केंद्रों के आस पास के फोटो स्टेट दुकानों एवं साइबर कैफे को परीक्षा समाप्ति तक बंद करना सुनिश्चित करेंगे। अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर एवं डुमरांव सोशल मीडिया पर साइबर सेनानी व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से लगातार नजर बनाए रखेंगे। आपत्तिजनक टिप्पणी प्राप्त होने पर तत्क्षण कार्रवाई करेंगे।
असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया कि एक-एक एंबुलेंस चिकित्सा टीम जीवन रक्षक दवाओं के साथ तैयार हालत में रखेंगे।
प्रत्येक 4-4 परीक्षा केंद्रों पर एक उड़न दस्ता की प्रतिनियुक्ति की गई है। जो परीक्षा के स्वच्छ रूप से संचालन के लिए केंद्रों का औचक रूप से निरीक्षण करेंगे। उड़न दस्ते द्वारा कदाचार करते पाए जाने वाले व्यक्तियों/अभ्यर्थियों के विरुद्ध तत्काल आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
परीक्षा के संपूर्ण विधि व्यवस्था के प्रभार में दिनांक 01 अक्टूबर 2023, 07 अक्टूबर 2023 एवं 15 अक्टूबर 2023 को बक्सर अनुमंडल अंतर्गत सभी परीक्षा केंद्रों के लिए अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर (मो० 9473191241)/ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर (मो० 6207926802/9431800090) एवं डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत सभी परीक्षा केंद्रों के लिए अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव (मो० 9473191242)/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डुमरांव (मो० 6207926803/9431800091) संपूर्ण विधि व्यवस्था के प्रभार में रहेंगे। परीक्षा अवधि में लगातार क्षेत्र में बने रहेंगे तथा सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि परीक्षा का संचालन स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न हो रहा है। परीक्षा अवधि में विधि व्यवस्था के वरीय प्रभार में अपर समाहर्ता बक्सर (मो० 9473191240) एवं पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय बक्सर (मो० 9431800092) रहेंगे।

Related posts

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

ओएनडीसी के जरिये मध्यप्रदेश के कारीगरों को सीधा लाभ दिलाएंगे: कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल

rktvnews

मध्यप्रदेश:दीदी कैफे से ग्रामीण महिलाओं की आय में वृद्धि के साथ बढ़ रही है सामाजिक प्रतिष्ठा: मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल

rktvnews

भोजपुर:संगीत शिरोमणि दूधेश्वर लाल की स्मृति में संगीत की बही सरिता।

rktvnews

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 350 करोड़ रु० की लागत से 80 एकड़ भूमि पर बननेवाले पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय के कार्यों का भूमि पूजन किया।

rktvnews

रायपुर : मतदाता फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज दिखाकर भी मतदाता कर सकेंगे मतदान।

rktvnews

Leave a Comment