RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर:बिजली चोरी और मारपीट के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)19 दिसंबर। बिजली विभाग द्वारा बिजली की चोरी और जांच करने के दौरान जांच दल के साथ मारपीट करने की  घटना को अंजाम देने के विरुद्ध संबंधित उपभोगता पर आरा नवादा थाना में एक मामला दर्ज कराया गया है।
इस संबंध में विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है की विद्युत आपूर्ति प्रशाखा, आरा पश्चिमी अंतर्गत कनीय विद्युत अभियंता के नेतृत्व में बुधवार को संकट मोचन नगर, आरा में सूर्यदेव राय, पिता- कृष्ण राय के परिसर का निरीक्षण किया गया तो पाया गया कि इनके द्वारा मेन एल टी लाइन से स्मार्ट मीटर में आ रहे मेन सर्विस तार में मीटर से पहले एक अलग तार जोड़कर मीटर के वास्तविक खपत को अवरूद्ध कर अवैध ढंग से विद्युत ऊर्जा की चोरी की जा रही थी। इनके इस कृत्य से कंपनी को 164548.00 की राजस्व की क्षति हुई है। निरीक्षण के दौरान उपभोक्ता के परिसर में मौजूद व्यक्तियों द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए तार एवं मीटर को जप्त नहीं करने दिया गया। साथ ही प्राथमिकी दर्ज करने पर जान से मारने की धमकी देने लेगे। निरीक्षण दल जब पूर्वी गुमटी स्थित कार्यालय पहुँचे तो सूर्यदेव राय के पुत्रों एवं तीन चार अज्ञात लोग आकर कार्यालय कक्ष में सरकारी कागजातों को फाड़ते हुए कुर्सी और टेबुल को तोड़ फोड़ करते हुए कनीय विद्युत अभियंता और कार्यालय में उपस्थित कर्मियों के साथ मार पीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। इसी क्रम में पुलिस दल सूचना पाकर कार्यालय पहुँचे और तदोपरांत आगे की कार्रवाई करते हुए सूर्यदेव राय, पिता- कृष्ण राय, एवं उनके पुत्रों तथा उनके साथ आये लोगों पर विद्युत ऊर्जा चोरी तथा सरकारी कार्य मे बाधा, सरकारी कर्मियों के साथ मारपीट, एवं सरकारी दस्तावेजो को नष्ट करने के विरुद्ध सुसंगत धाराओ के तहत नवादा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

Related posts

उद्योगपति सह समाजसेवी अजय कुमार सिंह ने हर घर तिरंगा अभियान को ले घरों में बाटा तिरंगा,देशभक्ति में हुए सराबोर ,घर व ऑफिस को तिरंगे की रौशनी से नहलाया।

rktvnews

शराब के साथ एक धन्धेबाज गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर:शहीद रमेश स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची बिहिया क्रिकेट अकादमी।

rktvnews

भोजपुर:डीआरएम जयंत कुमार चौधरी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किया निरीक्षण।

rktvnews

जिलाधिकारी ने 18 नवनियुक्त एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को सौंपे नियुक्ति पत्र।

rktvnews

केजरीवाल का दांव : अग्निपरीक्षा या गुगली?

rktvnews

Leave a Comment