RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

अवैध हथियार का कारोबार करने वाला एक अपराधी गिरफ्तार।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 17 जुलाई।अवैध हथियार का कारोबार करने वाले एक अपराधी बहोरनपुर के जय पुकार राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। विदित हो कि 23/3/22 को बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया चौरस्ता बिहिया रोड बस स्टैंड के पास बजरंग बली मंदिर के नजदीक पुलिस ने दो व्यक्तियों को दो बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। तलाशी के दौरान दोनों बैग से एक राइफल, 12 बोर का 79 कारतूस, फर्जी पहचान पत्र, 20,500 रूपया नगद तथा दो मोबाइल बरामद किया गया। पूछताछ के क्रम में दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उन्हें उक्त सामान जय पुकार राय से प्राप्त हुआ है। इस संबंध में पुलिस द्वारा बिहिया थाना मे कांड संख्या 103/22 दिनांक 23/3/22 दर्ज किया गया। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगदीशपुर के नेतृत्व में बिहिया थानाध्यक्ष सहित पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की गठित टीम ने जयपुकार राय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उससे पूछताछ कर जेल भेज दिया।

Related posts

पूरी दुनिया अब आयुष प्रणाली की शक्ति को पहचान चुकी है: सर्बानंद सोनोवाल

rktvnews

उपेक्षित है वीर बांकुड़ा कुंवर सिंह का शिवपुर घाट स्मारक:शाहपुर(भोजपुर) से राकेश मंगल सिन्हा की विशेष रिपोर्ट।

rktvnews

उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण को उनकी जयंती पर सीताब दियारा, बिहार में श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

राजस्थान:श्री गुरु गोबिंद सिंह जी और साहिबजादों की बहादुरी और आदर्शों ने लाखों लोगों को ताकत दी: मुख्यमंत्री

rktvnews

UNISOC और HMD: नोकिया फीचर फोन के नए युग की शुरुआत

rktvnews

बिहार:दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 358वें प्रकाश पर्व में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

rktvnews

Leave a Comment