RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सीबीसी, पटना द्वारा जागरूकता अभियान के दूसरे दिन केंद्रिय योजनाओं पर आधारित क्विज और परिचर्चा का आयोजन।

केंद्रिय योजनाओं पर आधारित क्विज और परिचर्चा में आम-लोगों ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 26 दिसम्बर।सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा ‘विकसित भारत @ 2047’ विषय पर 24 से 26 दिसम्बर 25 तक आयोजित 3 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता अभियान कार्यक्रम के दूसरे दिन (25 दिसम्बर 25) महाराजा महाविद्यालय, आरा मे केंद्रिय योजनाओं पर आधारित क्विज और परिचर्चा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पद्मश्री भीम सिंह भवेश के नेतृत्व में परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से आमलोगों ने केंद्रीय योजनाओं के बारे में अपना ज्ञानवर्द्धन किया। साथ ही, मुख्य अतिथि और आमलोगों द्वारा चित्र प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया। तत्पश्चात, जगरूकता क्विज का आयोजन किया गया जिसमें आमलोगों द्वारा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया गया। जगरूकता क्विज में केंद्रीय योजनाओं पर आधारित प्रश्न पूछे गए और सही जवाब देने वाले विजेता को स्मृति चिन्ह के साथ मंच से सम्मानित भी किया गया। इसके अतिरिक्त विभागीय कलाकारों द्वारा केंद्रिय योजनाओं पर आधारित लोक- सांस्कृतिक कार्यक्रम और नाटक के माध्यम से भी जागरुकता फैलाया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीबीसी, पटना के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी प्रकाश कुमार सिंह ने कहा कि इस जगरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना है ताकि समाज सभी वर्ग सम्बन्धित योजनाओं का लाभ उठा सके।
इस तीन दिवसीय जागरुकता अभियान तहत डाक विभाग द्वारा प्रतिदिन आधार सुधार, डाक बीमा आदि सुविधा ऑनस्पॉट प्रदान की जाएगी।
कार्यक्रम का संचालन सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अमरेंद्र मोहन एवम धन्यवाद ज्ञापन क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी प्रकाश कुमार सिंह द्वारा किया गया। मौके पर, राजू कुमार, पत्रकार मुकेश सिंह सहित विभागीय लोक सांस्कृतिक कलाकार, स्थानिय लोग व अन्य मौजूद रहे।

Related posts

बिहार:भोजपुर:अब्दुल अलीम अल्पसंख्यक छात्रावास में मनाई गई मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती।

rktvnews

06 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर:धर्म यात्रा महासंघ का स्थापना दिवस पूजन हवन कर मनाया गया।

rktvnews

भोजपुर : 92 पीस बीयर के साथ एक शराब धंधेबाज गिरफ्तार! दूसरा हुआ फरार! बहोरनपुर पुलिस ने किया बरामद।

rktvnews

राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान और पीटीसी इंडिया सतत विकास लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने के साथ विद्युत क्षेत्र में संयुक्त अनुसंधान व विकास कार्य करेंगे।

rktvnews

पटना: बिहार राज्य अभिलेखागार निदेशालय द्वारा ‘अभिलेखों में 1857 ई० का विद्रोह और बिहार “विषय पर अभिलेख प्रदर्शनी का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment