RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशिक्षण

हनुमानगढ़:975 पीठासीन अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण शिविर आयोजित!जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण, निष्पक्ष और कॉन्फिडेंशियल मतदान के दिए निर्देश।

हनुमानगढ़/राजस्थान 25 अक्टूबर। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिले के 475 पीआरओ, 405 प्रथम मतदान अधिकारी, एवीबीवी में 55 पीआरओ, 55 प्रथम पीठासीन अधिकारी एवं 55 माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रथम प्रशिक्षण बुधवार को एनएमपीजी कॉलेज में आयोजित किया गया। मतदान कार्मिकों को ईवीएम हैंड्स ऑन भी करवाया गया। प्रशिक्षण में नोहर एडीएम चंचल वर्मा, मास्टर ट्रेनर एम पी सिंह, चैन सिंह शेखावत, रमेश धानक, एएओ सहदेव तिवारी इत्यादि उपस्थित रहें ।
जिला निर्वाचन अधिकारी रूकमणि रियार ने बुधवार को एनएमपीसी कॉलेज में चल रहे प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण किया । इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को निष्पक्ष और कॉन्फिडेंशियल मतदान करने तथा पूर्व में मतदान करवाने में नियुक्त कार्मिकों को अनुभव साझा करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में पहली बार विधानसभा चुनाव में होम वोटिंग करवाई जा रही है।
जिला निर्वाचन अधिकारी रूक्मणि रियार ने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि अगर आप पहली बार निर्वाचन कार्य में ड्यूटी कर रहे है तो ड्यूटी कर चुके सीनियर से जरूर राय ले। तथा जो भी आपके मन में सवाल हो वह प्रशिक्षण में जरूर पूछे। आपके ट्रेनिंग सेशन को जितना सहज हो सकता है, उतना बनाने की कोशिश की है। पोलिंग बूथ पर टीम को साथ लेकर कार्य करे, टीम भावना और आत्मविश्वास के साथ मतदान करवाए ।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पोलिंग बूथ के लिए नियुक्त किए गए माइक्रो आब्जर्वर से भी समन्वय स्थापित करें। जिले में 1286 पोलिंग बूथ में से पचास फीसदी अर्थात 643 पोलिंग बूथ को वेब कास्टिंग के जरिए ऑनलाइन किया गया है। जिस भी पार्टी का पोलिंग बूथ ऑनलाइन हो, वह टेक्निकल टीम से जरूर संपर्क करके रखें, ताकि किसी भी समय जरूरत पड़ने पर उनकी सहायता ली जा सके। पोलिंग बूथ एरिया में आने वाले बीएलओ से भी संपर्क करने, पोलिंग बूथ पर 200 मीटर दूरी का ध्यान रखने के निर्देश दिए ।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पोलिंग पार्टियां अपने एरिया मजिस्ट्रेट या सेक्टर प्रभारी के नंबर जरूर रखें ताकि ईवीएम मशीन या अन्य कोई भी दिक्कत आने पर तुरंत उनसे संपर्क किया जा सके। आपको जो रूट चार्ट दिया गया है, उसी के अनुसार पोलिंग बूथ तक जाए। मॉक पॉल के लिए जरूर एक्सरसाइज करें, इस बार आधे घंटे अधिक समय दिया गया है, इस बार मॉक 6:30 बजे से शुरू होगा । निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि द्वितीय प्रशिक्षण शिविर भी 14 नवंबर से आयोजित करवाए जायेंगे।

जिले में होम वोटिंग के लिए प्रत्येक विधानसभावार 11 टीम गठित

इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने होम वोटिंग के लिए चल रहे प्रशिक्षण का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान उन्होंने कहा कि होम वोटिंग पहली बार हो रही है, आपको रेगुलर टिम की तरह ही कार्य करना है। सभी टीम मतदान निष्पक्ष और कॉन्फिडेंशियल हो, यह सुनिश्चित करेगी । जिले में होम वोटिंग के लिए प्रत्येक विधानसभावार 11 टीम गठित की गई है। जिनमें से तीन को रिजर्व रखा गया है ।

यह रहेगी डाक मतपत्र से मतदान की प्रक्रिया

डाक मतपत्र सहायक प्रभारी अधिकारी दिनेश राजपुरोहित ने विस्तार से बताया कि डाक मतदान में दो स्टेप रहेंगे ।
स्टेप 1- चुनाव में ड्यूटी वाले कार्मिकों को पूर्ण रूप से भरे प्रारूप- 12 के साथ अपना चुनाव ड्यूटी आदेश की छायाप्रति एवं मतदाता पहचान पत्र या फोटो पहचान दस्तावेज की छायाप्रति संलग्न करनी होगी। ताकि सही व्यक्ति को ही डाक मतपत्र जारी हो सकें। प्रशिक्षण स्थल पर हस्ताक्षरित प्रारूप- 12 डाक मतपत्र प्रकोष्ठ की विधानसभा वार बनाई गई टीमों को सुपुर्द करना होगा।
स्टेप 2- कार्मिकों को द्वितीय प्रशिक्षण के समय डाक मतपत्र प्रकोष्ठ फैसीलिटेशन केन्द्र से अपना डाक मतपत्र लिफाफा प्राप्त करना होगा । डाक मतपत्र लिफाफे में प्रारूप-13 क (मतदाता की घोषणा) की पूर्ति कर राजपत्रित अधिकारी से घोषणा का सत्यापन करवाना होगा । डाक मतपत्र लिफाफे में प्रारूप- 13 ख (डाक मतपत्र) कवर-ए में अपना मत देकर डालेंगे एवं इसे सील कर देंगे। प्रारूप-13 ग (कवर-बी) में प्रारूप 13 क एवं प्रारूप- 13 ख (कवर-ए) को डाल कर सील करेंगे। इसे फैलीलिटेशन केन्द्र में स्थापित मतदान पेटी में डाल देंगे।

Related posts

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) – राष्ट्रीय विज्ञान संचार और नीति अनुसंधान संस्थान (एनआईएससीपीआर) ने विश्व बौद्धिक संपदा दिवस मनाने के लिए एक राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में स्टैंडिंग कमिटि तथा राजनैतिक दलों के जिलाध्यक्ष/सचिव के साथ बैठक सम्पन्न।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने नागरिकों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला यक्ष्मा फोरम की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

पदाधिकारियों ने प्रखंड व पंचायत में पेयजल की उपलब्धता की जांच की।

rktvnews

राजस्थान: पूर्ण भव्यता से मनाया जाए राजस्थान दिवस और गणगौर का त्यौहार : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

rktvnews

Leave a Comment