RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : विधायक ने जवइनिया बांध पर विस्थापितों के बीच कम्बल का किया वितरण।

शाहपुर विधायक राकेश रंजन ओझा द्वारा जवइनिया बांध पर विस्थापितों के बीच कंबल का वितरण

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 26 दिसम्बर। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के दामोदरपुर पंचायत के जवइनिया बांध पर शरण लिए विस्थापित तथा असहाय पीङित परिवारों के बीच विधायक राकेश रंजन ओझा ने कड़ाके की ठंढ को देखते हुए कम्बल का वितरण किया। विधायक राकेश रंजन ओझा ने कहा कि जवइनिया की समस्याओं को जल्द दूर किया जायेगा। इसके लिए सरकार तथा जिला प्रशासन को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि शाहपुर विधान सभा क्षेत्र की समस्याओं को विधान सभा के पटल पर रखा जायेगा तथा उसका समाधान किया जायेगा। उन्होंने जनता की हर समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का आयोजन विशेश्वर ओझा मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा किया गया। इस अवसर पर गौरा पंचायत के मुखिया मनोज ठाकुर, बरिसवन पंचायत के मुखिया प्रतिनिध रिंकू तिवारी, शाहपुर के पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि झुन्नू ओझा, सुमन जी, मंटू दूबे, श्रीनिवास साह, रंटू ठाकुर, मनोज साह, धीरेन्द्र राय, बिंटेश पासवान, गणेश यादव सहित बङी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:दुबई में भारतीय दूतावास स्तर पर स्थाई संपर्क तंत्र विकसित करने पर सहमति।

rktvnews

भोपाल:व्यंग्यकारों की आवासीय गोष्ठी, डॉक्टर गौरीश मीनाल रेजीडेंसी में हुआ व्यंग्य समागम संपन्न।

rktvnews

भोजपुर: बैंक प्रबंधक रजनीश कुमार के जन्मदिन पर श्री चित्रगुप्त मंदिर में हुआ सुंदरकांड का पाठ।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने संविधान दिवस और संविधान की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्र को बधाई दी।

rktvnews

प्रधानमंत्री और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने भारतीय और ब्रिटिश उद्योगपतियों से मुलाकात की।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गणेश चतुर्थी पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

Leave a Comment