RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

भोजपुर जिले में ओल्ड एज होम का निर्माण शीघ्र: धीरेन्द्र प्रसाद सिंह

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह)16 अगस्त।वरिष्ठ नागरिकों के लिए शीघ्र ही ओल्ड एज होम का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। यह बात सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र प्रसाद सिंह एवं महामंत्री निर्मल कुमार से भेंटवार्ता में जिलाधिकारी राजकुमार ने कही। उन्होंने बताया की 2 एकड़ जमीन लगभग वरिष्ठ नागरिकों के लिए ओल्ड एज होम बनाने में लगेगी ,जैसे ही जमीन अधिग्रहण होगा निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा ,एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र प्रसाद सिंह ने जिलाधिकारी को भरोसा दिलाया की एसोसिएशन भी इसमें भरपूर मदद करेगी ।सनद रहे कि अप्रैल माह के वार्षिक अधिवेशन में प्रस्ताव लिए गए थे कि बिहार के सभी जिलों में ओल्ड एज होम का निर्माण कराया जाए। पिछले माह बिहार की सरकार ने विधानसभा से इसकी स्वीकृति दी थी ,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया था कि इसके लिए राशि भी आवंटित की जा चुकी है। वरिष्ठ नागरिकों में ओल्ड एज होम के निर्माण की खबर से खुशी की लहर दौड़ पड़ी। संगठन ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एवं जिलाधिकारी भोजपुर राजकुमार को हृदय से बधाई दी ।ज्ञातव्य हो कि बिहार के 38 जिलों को मिलाकर वरिष्ठ नागरिकों की संख्या लगभग एक करोड़ 10 लाख है।

Related posts

पटना:नये जन-सम्पर्क अधिकारियों के लिए सशक्त मीडिया प्रबंधन और बेहतर मीडिया समन्वयन आधारित एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने साइबर धोखाधड़ी के प्रति प्रदेशवासियों से की सर्तक रहने की अपील।

rktvnews

दुनिया भर में किए गए वैज्ञानिक अध्ययनों और अनुसंधानों ने योग के सकारात्मक प्रभाव को मान्यता दी है: लोकसभा अध्यक्ष

rktvnews

ग्वालियर:जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण के खिलाफ विशेष मुहिम जारी,पलायछा ग्राम के समीप से जेसीबी मशीन व ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु में एचएएल की इकाइयों का दौरा किया; उसकी बढ़ती क्षमताओं की सराहना की।

rktvnews

BSDAV में स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।।

rktvnews

Leave a Comment