RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:सीमा पंचायत के सोनपुर गांव में प्लाश उत्तम कृषि प्रसंस्करण केंद्र (दाल मिल) का उद्घाटन।

लगभग दो हजार परिवारों को मिलेगा आजीविका का सीधा लाभ।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)26 दिसंबर।झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रोमोशन सोसाइटी के सहयोग से सीमा पंचायत अंतर्गत सोनपुर गांव में प्लाश उत्तम कृषि प्रसंस्करण केंद्र (दाल मिल) का उद्घाटन आज भव्य रूप से किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में सांसद चतरा लोकसभा क्षेत्र कालीचरण सिंह, उपायुक्त कीर्तिश्री जी तथा जिला परिषद अध्यक्षा ममता कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रोमोशन सोसाइटी के जिला परियोजना प्रबंधक द्वारा जानकारी दी गई कि इस कृषि प्रसंस्करण इकाई के प्रारंभ होने से लगभग दो हजार परिवार प्रत्यक्ष रूप से आजीविका से जुड़ेंगे। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कृषि प्रसंस्करण केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हैं। इससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा तथा उनकी आय में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की मंशा है कि गांवों में ही रोजगार के साधन विकसित हों और स्थानीय उत्पादों को उचित बाजार उपलब्ध कराया जाए।
वहीं उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने अपने संबोधन में कहा कि जिला प्रशासन आजीविका संवर्धन एवं स्वयं सहायता समूहों को मजबूत बनाने के लिए सतत प्रयासरत है। इस तरह के प्रसंस्करण केंद्रों से न केवल कृषि उत्पादों का मूल्य संवर्धन होगा, बल्कि ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनने का भी अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी इस प्रकार की योजनाओं को प्रशासन का पूरा सहयोग मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान जिला परिषद अध्यक्षा ममता कुमारी ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह केंद्र क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा और महिलाओं को स्थायी आजीविका का साधन प्रदान करेगा।
उक्त कार्यक्रम में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रोमोशन सोसाइटी के जिला परियोजना प्रबंधक गौरव जायसवाल सहित प्रखंड विकास पदाधिकारी, संबंधित पदाधिकारी, कर्मी तथा स्वयं सहायता समूह की बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ किया गया।

Related posts

आरा नगर रामलीला समिति द्वारा आयोजित “कृष्ण लीला”के तीसरे दिन राधा कृष्ण मयूर नृत्य,माखन लीला सरीखे दृश्यों का हुआ मंचन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने स्वर्गीय प्रभात झा को पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने बागमती नदी में डूबने से 03 बच्चों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

rktvnews

भोजपुर:समाजसेवी डा जितेंद्र शुक्ला ने रक्त दान कर हमारी सासू मां को दिया नया जीवन : प्रवक्ता अमरेंद्र चौबे

rktvnews

केंद्रीय मंत्री सह आरा लोकसभा प्रत्याशी आर के सिंह के 30 मार्च को जिले में आगमन पर विभिन्न जगहों पर किया जायेगा नागरिक अभिनंदन।

rktvnews

आफतकाल लाने वालों के बीते आपातकाल पर बरसते घड़ियाली आंसू।

rktvnews

Leave a Comment