RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह :उपायुक्त रामनिवास यादव ने नवोदय विद्यालय, गांडेय का किया निरीक्षण, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

उपायुक्त ने कक्षाओं का निरीक्षण किया और छात्रों से उनकी पढ़ाई, परीक्षा की तैयारियों और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)21 नवंबर। जिला उपायुक्त,रामनिवास यादव ने आज गांडेय प्रखंड अंतर्गत संचालित नवोदय विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने विद्यालय की व्यवस्था, शिक्षा की गुणवत्ता और छात्रों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का प्रत्यक्ष रूप से अवलोकन किया। इस दौरान उपायुक्त ने विद्यालय में शिक्षा का स्तर कैसा है, और छात्र क्या सीख रहे हैं समेत विभिन्न बिंदुओं की जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा उपायुक्त ने शैक्षणिक गतिविधियां, पेयजल, शौचालय, आधारभूत संरचना, किचेन शेड, बच्चों को मिल रही भोजन की गुणवत्ता आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही विद्यार्थियों की उपस्थिति, साफ-सफाई तथा विद्यालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने कक्षाओं का निरीक्षण किया और छात्रों से उनकी पढ़ाई, परीक्षा की तैयारियों और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही छात्रों की पढ़ाई में आ रही चुनौतियों की जानकारी लेकर समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय में रखे उपस्थिति पंजी, सामग्री पंजी व अन्य अभिलेखों की भी जांच की। उन्होंने कहा कि बच्चों का समग्र विकास, मानसिक, बौद्धिक व नैतिक सुनिश्चित करना शिक्षकों, अभिभावकों और प्रशासन की सामूहिक जिम्मेदारी है। शिक्षा ही वह आधार है जिस पर राज्य और देश का भविष्य टिका है। मौके पर गोपनीय प्रभारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

लोक सभा अध्यक्ष ने पश्चिम बंगाल के विधायकों से लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने और राज्य के पुनर्जागरण का नेतृत्व करने का आह्वान किया।

rktvnews

माँ बनने की संभावना को कितने प्रतिशत तक कम कर देता है स्मोकिंग: डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

भोजपुर:चयनित दो प्राचार्यों का हुआ सम्मान।

rktvnews

भोजपुर: चंद्रशेखर बाबू एक विचार थे पर दुर्भाग्य NDA सरकार ने उनको नहीं दिया सम्मान : मनोज सिंह

rktvnews

ओडिशा के बालासोर में भीषण रेल हादसे में 70 की मौत 600 से ऊपर घायल।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने कान्हाचट्टी प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, विकास योजनाओं एवं कार्यालय व्यवस्था की ली जानकारी।

rktvnews

Leave a Comment