RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम में उत्साह के साथ भारी संख्या में शिविर तक पहुँच रहे है आमजन।

आपकी-योजना आपकी-सरकार आपके-द्वार कार्यक्रम के तहत ऑन द स्पॉट विभिन्न मामलों का किया गया निष्पादन।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)21 नवंबर।आज से जिले भर में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पंचायत स्तरीय शिविरों में *#सेवाकाअधिकारसप्ताह* का आयोजन किया जा रहा है। जहां आमजनों की शिकायतों और समस्याओं का सरल एवं सुगम रूप से समाधान सुनिश्चित कराया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से आमजन अपनी अपनी समस्या को सीधा रख सकते हैं, जिसका समाधान त्वरित गति से किया जाता है। इस शिविर में आम जनों से “झारखण्ड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम, 2011” में सूचीबद्ध सेवाओं जैसे जाति प्रमाण पत्र/स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र/आय प्रमाण पत्र/जन्म प्रमाण पत्र/मृत्यु प्रमाण पत्र/नया राशन कार्ड/दाखिल खारिज वादों का निष्पादन/भूमि की मापी (Measurement of Land)/भूमि धारण प्रमाण पत्र/विभिन्न प्रकार के सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की स्वीकृति से संबंधित आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित कराया जा रहा है। सभी प्रखंड के लिए वरीय पदाधिकारियों को नामित किया गया है। शिविर में अलग-अलग विभाग के स्टाॅल लगाये जा रहे हैं, जहां योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन प्राप्त किये जा रहे हैं। सभी आमजन योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करें।
शिविर में राज्य सरकार की योजनाओं यथा झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, अबुआ आवास योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, हरा राशन कार्ड, बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार सृजन योजना, बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, गुरूजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड समेत योजनाओं से संबंधित स्टाॅल लगाये गये।

Related posts

अभिमान हनन !

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मुंबई में India Maritime Week – 2025′ का उद्घाटन किया।

rktvnews

बागपत:यमुना के बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने जागोस व निवाड़ा का स्थलीय निरीक्षण किया, बाढ़ चौकसी बढ़ाने के निर्देश।

rktvnews

बिहार:भोजपुर: त्योहारों में मद्देनजर जिला स्वर्णकार संघ ने की आभूषण विक्रेताओं की सुरक्षा की मांग।

rktvnews

“फिल्मों में महिलाओं का समय आ रहा है”: लातवियाई फिल्म ‘फ्रैजाइल ब्लड’ की निर्देशक ऊना सेल्मा

rktvnews

उत्तराखंड के राज्यपाल ने की थल सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी से शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

Leave a Comment