RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: चंद्रशेखर बाबू एक विचार थे पर दुर्भाग्य NDA सरकार ने उनको नहीं दिया सम्मान : मनोज सिंह

राजद की सरकार में लगेगी चंद्रशेखर बाबू की आदमकद प्रतिमाएं: प्रदेश महासचिव

राजद के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित।

चंद्रशेखर जी समाजवाद के थे वाहक,उनके पदचिन्हों पर चलने का करते है प्रयास : नन्द किशोर यादव

लालू प्रसाद ने बाबू चंद्रशेखर का हमेशा किया सम्मान और हालिया बिहार की सरकार कर रही अपमान:विनोद चंद्रवंशी

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)08 जुलाई। आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर राजद भोजपुर के तत्वावधान मे कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय केजी रोड मे आयोजित हुआ जिसकी अध्यक्षता राजद प्रदेश महासचिव मनोज सिंह ने की। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव मनोज सिंह ने कहा की चन्द्रशेखर बाबू विचार थे लेकिन दुर्भाग्य कि एनडीए सरकार उनको सम्मान नही दे पाई बिहार मे तेजस्वी प्रसाद यादव जी के नेतृत्व मे सरकार बनेगी और भोजपुर सहित बिहार मे इनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित होगी।
मनोज सिंह ने कहा की भोजपुर जिला से चन्द्रशेखर बाबू का आत्मीय जुडाव रहा है चन्द्रशेखर बाबू की आदमकद प्रतिमा लगाने के लिए हमने भोजपुर जिला पदाधिकारी को लगातार ज्ञापन सौपा लेकिन भोजपुर प्रशासन के कान तक जू नही रेंग रही है।
कार्यक्रम में शामिल राजद नेता नंदकिशोर सिंह यादव ने कहा कि चन्द्रशेखर जी समाजवाद के वाहक थे हमसब उनके पदचिन्ह पर चलने का प्रयास करते है।
जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने कहा की चन्द्रशेखर जी के प्रति पूरे देश-प्रदेश मे आदर की भावना रहती है हमसब लोग चन्द्रशेखर के पद चिन्ह पर चलने का काम करेंगे।
विनोद चंद्रवंशी ने कहा की हमारे नेता श्री लालू प्रसाद यादव ने हमेशा से चंद्रशेखर बाबू का सम्मान किया लेकिन दुर्भाग्य कि बिहार सरकार ने उनको अपमानित करने का काम किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजद नेता अनील यादव,प्रधान महासचिव रजनीश यादव,मृत्युंजय कुमार,सतीश कुशवाहा,भोला महतो,लक्ष्मण सिंह,आकाश पासवान,रंजीत सिंह,भुवनेश्वर यादव,सुभाष यादव सहित दर्जनो राजद कार्यकर्ता उपस्थित हुए ।

Related posts

मध्यप्रदेश:संकट की घड़ी में सरकार प्रभावितों के साथ, पूरी मदद दी जाएगी :मुख्यमंत्री

rktvnews

चतरा:मतदान केन्द्रों के नाम परिवर्तन के संबंध में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के अध्यक्ष, सचिव, जिला इकाई के साथ की गई बैठक।

rktvnews

भोजपुर: पूर्व की रंजिश में मारी गोली।

rktvnews

मोतीहारी:जिलाधिकारी ने किया राजकीय मध्य विद्यालय रघुनाथपुर का औचक निरीक्षण।

rktvnews

देवघर :महाशिवरात्री पर शिवबारात को भव्य और अलौकिक बनाने का किया गया है प्रयासःउपायुक्त

rktvnews

भोजपुर:भोजपुरी क्षेत्र का सामाजिक इतिहास दर्ज है फेर ना भेंटाई ऊ पचरुखिया में।

rktvnews

Leave a Comment