RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:उपायुक्त ने कान्हाचट्टी प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, विकास योजनाओं एवं कार्यालय व्यवस्था की ली जानकारी।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)25 मई।उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी रवि आनंद ने सोमवार को कान्हाचट्टी प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति की जांच की तथा कार्यालय की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई एवं विभिन्न शाखाओं में संचालित कार्यों की समीक्षा की।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण, संचिकाओं के रख-रखाव एवं लंबित मामलों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को सभी अभिलेखों का नियमित संधारण सुनिश्चित करने तथा कार्यालय व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने मनरेगा अंतर्गत संचालित बिरसा हरित ग्राम योजना, बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन योजना, दीदी बाड़ी योजना, पशु शेड निर्माण, डोभा निर्माण, मेढ़बंदी, तालाब जीर्णोद्धार एवं अन्य संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष बल दिया। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया कि योजनाओं का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक ग्रामीणों को योजनाओं से आच्छादित किया जाए।
उपायुक्त ने मनरेगा एवं अन्य योजनाओं से जुड़े आपूर्तिकर्ताओं (Supplier) के लंबित भुगतान की भी समीक्षा की। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि लंबित भुगतानों का नियमानुसार शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि योजनाओं के संचालन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
उन्होंने उपस्थित कर्मियों एवं पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी कर्मी समय पर कार्यालय में उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ करें।
उन्होंने कहा कि दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों से आमजन अपनी समस्याओं एवं अपेक्षाओं के साथ प्रखंड एवं अंचल कार्यालय पहुंचते हैं, इसलिए उनकी समस्याओं का त्वरित एवं संवेदनशीलता के साथ निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
भीषण गर्मी एवं बढ़ते तापमान को देखते हुए उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को कार्यालय परिसर में पेयजल, साफ-सफाई एवं आमजनों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं अंचल अधिकारी को राजस्व एवं जनहित से जुड़े मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आमजन को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए तथा कार्यालयों में जनसुविधा से संबंधित व्यवस्थाएं नियमित रूप से संचालित रहें।
निरीक्षण के दौरान अंचल अधिकारी कान्हाचट्टी मनोज गोप,संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: डीएम ने कोइलवर के सकड्डी पंचायत में महादलित टोलों का किया दौरा।

rktvnews

राजस्थान अध्ययन दल ने डेनमार्क में भारतीय राजदूत से की मुलाकात, राजस्थान और डेनमार्क के बीच कृषि और पशुपालन के क्षेत्रों में सहभागिता और साझेदारी बढ़ाने पर हुआ विचार विमर्श।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:”मेरा वोट-मेरा भविष्य” के गुंजयमान नारों के साथ जीविका दीदी ने निकाली जागरूकता रैली।

rktvnews

सिदो कान्हु की धरती से होगी भाजपा के संकल्प की सिद्धि : लक्ष्मीकांत बाजपेयी

rktvnews

झारखंड:JMM का मतलब-जमकर मलाई मारो : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

rktvnews

आजमगढ़:भोजपुरी की पारंपरिक लोक संगीत एवं लोकनाट्य का 10 दिवसीय वर्कशॉप अरविंद चित्रांश के निर्देशन में समारोह पूर्वक शुरू।

rktvnews

Leave a Comment