RK TV News
खबरें
Breaking News

लखीसराय:जीविका ने दिया मतदान का पैगाम,शत प्रतिशत मतदान के लिए घर -घर अभियान।

RKTV NEWS/लखीसराय(बिहार)26 अक्टूबर।लखीसराय जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में जीविका दीदियों ने मतदान का माहौल बना रखा हैं। शहर से लेकर गांव तक जीविका से संबद्ध सामुदायिक संगठनों द्वारा 6 नवम्बर को होने वाले मतदान के लिए जीविका दीदियों ने सभी मतदाताओं को शत -प्रतिशत का पैगाम दिया है।
मतदान के लिए संदेश एवं प्रेरित करने का कार्य रविवार को भी जारी रहा । सूर्यगढा के कजरा में भास्कर महोत्सव सह मतदाता जागरूकता अभियान विशेष तौर पर आयोजित किया गया । प्रभात फेरी और नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी खास रहा । वहीं रामगढ़ चौक प्रखंड समेत पिपरिया, हलसी , चानन, बड़हिया और लखीसराय सदर अंतर्गत सभी गांवों में जीविका द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की गई ।
रामगढ़ चौक प्रखंड में जीविका दीदियों द्वारा अब तक मतदान के लिए 2 सौ दस हस्ताक्षर कार्यक्रम, 3 सौ 15 मेंहदी सह रंगोली निर्माण कार्यक्रम, 3 सौ 72 प्रभात फेरी सह जागरूकता रैली और 7 सौ 5 घर- घर जागरण अभियान सह व्यक्तिगत संपर्क कार्यक्रम चलाया गया है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य जिला के दोनों विधान सभा क्षेत्र लखीसराय एवं सूर्यगढा में शत -प्रतिशत मतदान कराना है। इसी उद्देश्य के तहत जीविका द्वारा सभी गांवों में विशेषकर उन क्षेत्रों में गहन मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जहां पिछले चुनाव में मतदान प्रतिशत अपेक्षाकृत कम था ।
एक तरफ छठ महापर्व का अनुष्ठान तो दूसरी तरह लोकतंत्र के महान पर्व चुनाव में जीविका दीदियों की भागीदारी देखते ही बन रही है।

Related posts

दुमका:उपायुक्त की नगरपालिका चुनाव में प्रतिनियुक्त एफएसटी, एसएसटी एवं वीएसटी टीमों के साथ समीक्षा बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने खारची पूजा के अवसर पर शुभकामनाएं दी।।

rktvnews

बेगुसराय पुलिस ने NH 28 से 12 चक्के ट्रक से हजारों ली विदेशी शराब के साथ 2 को किया गिरफ्तार।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने जी20 कृषि मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया।

rktvnews

चतरा:आदर्श आचार संहिता के अनुपालन हेतु अनुमण्डल दण्डाधिकारी चतरा एवं सिमरिया द्वारा किया गया आदेश जारी,दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा-144 लागू।

rktvnews

बक्सर: बंदियों के समस्याओं के निराकरण हेतु बंदी दरबार का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment