
आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 अगस्त।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार को भोजपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी, भोजपुर श्री तनय सुल्तानिया के निर्देश पर आयोजित इस अभियान में विद्यार्थियों, आम नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।हाथों में तिरंगा लेकर निकली यात्रा में ‘वंदे मातरम्’ और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। यात्रा के माध्यम से लोगों को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम की भावना के प्रति जागरूक किया गया।इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता करते हुए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। आयोजन का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देश के प्रति गौरव की भावना को और मजबूत करना है।जिला प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई कि वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराकर अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं।सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, भोजपुर द्वारा जारी जानकारी के अनुसार जिले में अभियान को लेकर विभिन्न स्तरों पर जागरूकता एवं जनभागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।
