RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:फैशन और परिधान उद्योग विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर और रोजगार सृजन के लिए महत्वपूर्ण:प्रो आभा सिंह

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 अगस्त।जगजीवन कॉलेज, आरा में मंगलवार को FEDP (Fashion Entrepreneurship Development Programme) पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डॉ. आभा सिंह ने की, जबकि सफल संचालन अर्थशास्त्र विभाग की सहायक आचार्या जुली कुमारी ने किया।कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए जुली कुमारी ने कहा कि FEDP का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को फैशन एवं परिधान उद्योग में उपलब्ध व्यापक करियर अवसरों से परिचित कराना तथा उद्यमिता को एक व्यवहारिक करियर विकल्प के रूप में विकसित करने के लिए जागरूक करना है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज्योति प्रकाश सिन्हा, प्रोजेक्ट मैनेजर, Learnet Skills Pvt. Ltd. ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए FEDP से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने बताया कि फैशन डिजाइनिंग के साथ-साथ मार्केटिंग, ब्रांडिंग, वित्तीय प्रबंधन, फंडिंग तथा ‘मेक इन इंडिया’ से जुड़े सभी जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि तकनीकी और व्यावसायिक कौशल का विकास कर फैशन क्षेत्र में बेहतर करियर बनाया जा सकता है साथ ही स्वयं का उद्यम भी स्थापित कर सकते हैं। मुख्य वक्ता कीर्ति कुमारी, मास्टर ट्रेनर, ने पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विद्यार्थियों के साथ फैशन जगत से जुड़े अपने अनुभव साझा किए और बताया कि फैशन उद्योग में महिलाओं के लिए भी बेहतर करियर एवं उद्यमिता के अवसर उपलब्ध हैं। और कौशल के माध्यम से वे अपना व्यवसाय स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं।
अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में प्राचार्या प्रो. डॉ. आभा सिंह ने विद्यार्थियों को कौशल विकास पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। इस अवसर पर शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related posts

शहीद जगदेव प्रसाद को दी गई श्रद्धांजली।

rktvnews

सारण:छठ महापर्व को शांतिपूर्ण मनाने एवं विधि-व्यवस्था संधारण के लिए समीक्षात्मक बैठक जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न।

rktvnews

जिलाधिकारी ने यमुना नदी के काठा व अलीपुर तटबंध का किया निरीक्षण!बढ़ते जलस्तर को देखते हुए ग्राम वासियों से की वार्ता।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने आंध्र प्रदेश में पलासमुद्रम स्थित एनएसीआईएन में सिविल सेवा अधिकारी प्रशिक्षुओं को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर:बिहार सरकार से आवाम का उठ गया है विश्वास : विजेंद्र यादव

rktvnews

विभिषण शरणागत लक्ष्मण शक्ति कुम्भकरण वध।

rktvnews

Leave a Comment