RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए विद्या निवास सिंह ने दाखिल किया नामांकन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 अगस्त। जिला बार एसोसिएशन, आरा-भोजपुर के आगामी आम चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी वरीय अधिवक्ता विद्या निवास सिंह उर्फ दीपक सिंह ने बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में संघ के वरीय एवं युवा अधिवक्ता मौजूद रहे। इन्होंने अपने प्रस्तावकों एवं समर्थकों के साथ निर्वाची पदाधिकारी मनलाल सिंह के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया।नामांकन में वरीय अधिवक्ता योगेन्द्र प्रसाद, ओम प्रकाश तिवारी, अरुण कुमार सिंह, मनोरंजन कुमार सिंह, अवनिंद्र कुमार त्रिपाठी ‘भावेश’, मिथिलेश कुमार सिंह, राय संजीव कुमार, यशपाल सिंह, हरेंद्र कुमार सिंह, कमलेश कुमार सिंह, राणा प्रताप सिंह, शम्भू शरण सिंह यादव, कृष्ण कुमार ओझा, रंजीत सिंह, सुनील दत्त सिंह, सुनील कुमार सिंह एवं मंजय कुमार सिंह सहित अनेकों रहे।अधिवक्ता सेवक के रूप में अपनी पहचान रखने वाले विद्या निवास सिंह ने कहा कि अधिवक्ता हितों की रक्षा, संघ की गरिमा को मजबूत करना तथा अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए वे प्रतिबद्ध हैं।

Related posts

भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में ‘आत्मनिर्भर भारत उत्सव 2024’ में ‘पीएम विश्वकर्मा’ थीम पर एमएसएमई मंत्रालय का मंडप।

rktvnews

पटना:संगत-पंगत मे कलाकारों ने बिखेरा जलवा ! दर्शकों ने जमकर किया रसास्वादन

rktvnews

प्रधानमंत्री ने आपातकाल का विरोध और लोकतंत्र की भावना को मजबूत बनाने के लिए काम करने वालों को श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

अशोक सिंह ठाकुर को भारतीय सांस्कृतिक निधि (इंटेक) का अध्यक्ष चुना गया।

rktvnews

उपराष्ट्रपति 16-17 मार्च, 2024 को तेलंगाना में हैदराबाद का दौरा करेंगे।

rktvnews

भोजपुर:प्रकृति को बचाएँ ,आपका जीवन और भविष्य रहेगा सुरक्षित :शशि मिश्रा

rktvnews

Leave a Comment