
RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)13 अगस्त।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा द्वारा कुरवा स्थित सृष्टि पार्क का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पार्क में हाल ही में कराए गए मरम्मत एवं रंग-रोगन कार्यों का जायजा लिया तथा पर्यटकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।
उपायुक्त ने पार्क में आमजनों एवं पर्यटकों के बैठने के लिए लगाए गए बेंच तथा अन्य सुविधाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि सृष्टि पार्क को आकर्षक एवं बेहतर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से आवश्यक कार्य किए जा रहे हैं, जिससे यहां आने वाले पर्यटकों को बेहतर वातावरण एवं मनोरंजन की सुविधाएं प्राप्त हो सकें।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि पार्क में आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पर्यटकों के लिए मनोरंजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को व्यवस्थित एवं सुलभ रखा जाए। साथ ही, पार्क की स्वच्छता, सौंदर्यीकरण एवं रख-रखाव पर विशेष ध्यान देते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि पर्यटक सृष्टि पार्क से सुखद एवं बेहतर अनुभव लेकर लौटें।
उपायुक्त ने पार्क परिसर में आवश्यक सुविधाओं के निरंतर विकास एवं रख-रखाव को लेकर भी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
