RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: बंदियों के समस्याओं के निराकरण हेतु बंदी दरबार का आयोजन।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)30 अगस्त। गुरुवार को  जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में बंदियों के समस्याओं के निराकरण हेतु बंदी दरबार का आयोजन किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा कारा में संसीमित बंदियों के मनोरंजन, ज्ञानवर्द्धन, उत्साहवर्द्धन हेतु जेल रेडियों भवन एवं शुद्ध पेयजल हेतु आर0ओ0 प्लांट का उदघाटन किया गया। साथ ही जेल परिसर में वृक्षारोपण किया गया। संपूर्ण कारा परिसर में 1000 वृक्षारोपण किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा उपस्थित कुल 26 बंदियों की समस्याओं को सुनवाई करते हुए गया आवश्यक कार्रवाई करने हेतु एवं अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु कारा अधीक्षक बक्सर को निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा बंदियों को अवगत कराया गया कि विभाग बंदियों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है। विभिन्न प्रकार के शैक्षणिक कोर्स आप लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रत्येक मंगलवार को विशेषज्ञ चिकित्सक की टीम आप लोगों के रोगों का विभिन्न प्रकार की जाँच एवं ईलाज करते है। बंदियों के मनोरंजन हेतु कारा प्रशासन काफी सजग है, इस संबंध में रेडियों दोस्ती का शुभारंभ भी किया गया है, जिसका संचालन 02 बंदी द्वारा ही किया जाएगा। भवन निर्माण द्वारा 198 बंदी क्षमता के पाँच बंदी बैरक का निर्माण किया जा रहा है। आर्ट ऑफ लिविंग के माध्यम से योग का अभ्यास भी कराया गया है। साथ ही बताया गया कि विगत वर्ष भी इसी तरह बंदी दरबार का आयोजन किया गया था। कारा प्रशासन का उद्देश्य दण्ड नहीं है बल्कि आप लोगों के व्यवहार में परिवर्तन एवं सुधार लाया जाना है। आप लोगों से उम्मीद और अपेक्षा है कि आप लोगों कारा प्रशासन का सहयोग करेंगे किसी भी प्रकार के कारा नियम का उल्लंघन नहीं करेंगे।
जिला पदाधिकारी द्वारा भोजन बनाने वाले बंदियों को बताया गया कि सभी बंदियों के लिए बनाए जाने वाले भोजन की गुणवता बनाये रखेंगे।
बंदी दरबार में उप विकास आयुक्त बक्सर, सिविल सर्जन बक्सर, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय बक्सर, जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल बक्सर, कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल बक्सर एवं अन्य उपस्थित थे।

Related posts

जिलाधिकारी ने की लोक शिकायत के 08 अपीलीय मामलों की सुनवाई।

rktvnews

झारखंड:राहुल गांधी के बयान पर बोले बाबूलाल मरांडी,राहुल गांधी का बयान भारत के खिलाफ।

rktvnews

सीतामढ़ी ने रचा कीर्तिमान, टीबी मुक्त भारत अभियान में बिहार में प्रथम स्थान।

rktvnews

एमएसएमई का लाभ उठाने के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था के जीर्णोद्धार के लिए पशुधन क्षेत्र के लिए अब तक की पहली ‘ऋण गारंटी स्कीम’ लॉन्च की गई।

rktvnews

मध्यप्रदेश:पर्यटन को मिली नई उड़ान, टूरिज्म कॉन्क्लेव में मिले 3000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

हरदीप सिंह पुरी ने पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।

rktvnews

Leave a Comment