
बड़हरा/ भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 193-बड़हरा विधानसभा क्षेत्र में 15 अगस्त को तिरंगा मोटरसाइकिल यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा का नेतृत्व बड़हरा के विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह करेंगे।तिरंगा यात्रा 15 अगस्त को दोपहर 1 बजे महामाया मंदिर, पीपरा-सलेमपुर से प्रारंभ होकर बखोरापुर काली मंदिर तक जाएगी। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ एनडीए के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के शामिल होने की अपील की गई है।सभी मंडल अध्यक्षों को अपने-अपने मंडल के एनडीए कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को यात्रा की जानकारी देने की जिम्मेदारी दी गई है।
