RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस पर मानव संग्रहालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित।

संग्रहालय पुस्तकालय की वार्षिक सदस्यता शुरू, विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को मिलेंगी अनेक सुविधाएँ।

भोपाल/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)13 अगस्त।इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय, भोपाल में आज राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संग्रहालय के निदेशक डॉ. अमिताभ पांडे ने की। इस अवसर पर महान पुस्तकालय वैज्ञानिक एवं भारत में पुस्तकालय विज्ञान के जनक पद्मश्री डॉ. एस. आर. रंगनाथन को स्मरण करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा पुस्तकालयों की ज्ञान-विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संग्रहालय के निदेशक डॉ. अमिताभ पांडे ने कहा कि पुस्तकालय किसी भी शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक संस्थान का ज्ञान और सीखने का हृदय होता है। पुस्तकालय केवल पुस्तकों का संग्रह नहीं, बल्कि अध्ययन, शोध, संवाद और ज्ञान के निरंतर आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण केंद्र है। उन्होंने कहा कि आधुनिक समय में पुस्तकालयों की भूमिका और अधिक व्यापक हो गई है तथा विद्यार्थियों, शोधार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं एवं ज्ञान के प्रति रुचि रखने वाले पाठकों को गुणवत्तापूर्ण संसाधन उपलब्ध कराना आवश्यक है। मानव संग्रहालय का पुस्तकालय इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने ऑनलाइन लाइब्रेरी के उपयोग की भी जानकारी दी । लाइब्रेरी में सभी रीडर्स के लिए किताबे उपलब्ध होनी चाहिए ।
मानव संग्रहालय के पुस्तकालय अधिकारी डॉ. रवींद्र कुमार गुप्ता, ने पद्म श्री डा एस आर रंगनाथन का जीवन परिचय बताया और पुस्तकालय के क्षेत्र में उनके द्वारा प्रतिपादित पाँच नियमो एवं सिद्धांतो के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उनके द्वारा लिखी गई पुस्तकों की जानकारी भी प्रदान की । उनके द्वारा लाइब्रेरी क्षेत्र में किए गए कार्यों जो मील के पत्थर साबित हुए को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की ।

मानव संग्रहालय पुस्तकालय की नवीन सदस्यता शुरू;-

राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के पुस्तकालय की सदस्यता भी प्रारंभ की गई है। इच्छुक विद्यार्थी, शोधार्थी, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी एवं अन्य पाठक ₹1000/- वार्षिक शुल्क पर पुस्तकालय की सदस्यता प्राप्त कर सकते हैं।

सदस्यों के लिए पुस्तकालय में रीडिंग हॉल, प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकों का समृद्ध संग्रह, इंटरनेट/वाई-फाई सुविधा, भुगतान के आधार पर फोटोकॉपी सुविधा तथा नवीनतम पत्र-पत्रिकाओं एवं जर्नल्स की उपलब्धता जैसी सुविधाएँ प्रदान की जाएंगी। इसके साथ ही सदस्यों को संग्रहालय द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में निःशुल्क प्रवेश/सहभागिता की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

पुस्तकालय का संचालन समय सोमवार से शनिवार, प्रातः 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक रहेगा। सदस्यता एवं अन्य जानकारी के लिए 9479438303 एवं 9425648740 पर संपर्क किया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान डा एस आर रंगनाथन के चित्र पर सभी ने माल्यार्पण किया ।संग्रहालय के जन संपर्क अधिकारी हेमंत बहादुर सिंह परिहार ने कहा कि डॉ. एस. आर. रंगनाथन द्वारा प्रतिपादित पुस्तकालय विज्ञान के सिद्धांत आज भी पुस्तकालयों के विकास और सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शक हैं। पुस्तकालयाध्यक्ष ज्ञान-संसाधनों को पाठकों तक पहुँचाने के साथ-साथ अध्ययन, शोध और अकादमिक उत्कृष्टता की संस्कृति को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर संग्रहालय के, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. पी शंकर राव, डॉ. एस. के. पांडे, दीपक चौधरी, आदित्य मिश्रा पुस्तकालय सहायक ने , पदमश्री डा एस आर रंगनाथन के पुस्तकालय के सिद्धान्त के बारे में बताया तथा उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की ।

इस अवसर पर संग्रहालय के धीर सिंह, डा मोहन लाल, सुनील अलपुरिया, अतुल पाण्डेय, धरणीधर सेनापति, मिस अपराजिता पागे, श्रेय पवार, डा प्रीतम चौधरी, आर्यन , भगवान बोर्ड ,कुल बहादुर थापा,डा उमेश झरिया , राहुल मीणा सहित संग्रहालय के अधिकारी, कर्मचारी , विद्यार्थी एवं संग्रहालय लाइब्रेरी के मेम्बर बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी का संग्रहालय के जन संपर्क अधिकारी हेमंत बहादुर सिंह परिहार ने डा एस आर रंगनाथन की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पधारे सभी लोगों का आभार व्यक्त किया तथा पुस्तकालयाध्यक्षों, पुस्तकालय कर्मियों, विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं पुस्तक प्रेमियों को राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रदान की।

Related posts

भोजपुर:प्रभु का अवतार भक्तों का मार्गदर्शन और सुख का अनुभव कराने हेतु होता है : प्रेममूर्ति प्रदीप जी महाराज

rktvnews

भारतीय संविधान में सभी नागरिकों को समान मानने, उन्हें समान अवसर प्रदान करने तथा वंचित और पिछड़े वर्गों के लोगों को प्रगति की मुख्य धारा से जोड़ने की भावना प्रधान है : लोक सभा अध्यक्ष

rktvnews

शास्त्रीय संगीत के सुरों से शिव का हुआ अभिषेक।

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्यपाल पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल!शहीद पुलिस जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की मुलाकात।

rktvnews

वाणिज्यिक नीलामी के अंतर्गत 3 कोयला ब्लॉकों को वेस्टिंग ऑर्डर जारी किए गए।

rktvnews

गढ़वा:नगर विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment