RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:“रोज़गार आपके द्वार” – युवाओं के लिए सुनहरा अवसर।

गढ़वा जिला रोजगार कार्यालय द्वारा एक दिवसीय भर्ती कैम्प का सफल आयोजन।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड )16 अक्टूबर।श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखण्ड सरकार के निर्देशानुसार जिला नियोजन कार्यालय (रोज़गार कार्यालय), गढ़वा द्वारा *“रोज़गार आपके द्वार”* योजना के अंतर्गत एक दिवसीय भर्ती कैम्प का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य जिले सहित राज्य के तकनीकी एवं गैर-तकनीकी क्षेत्र के योग्य अभ्यर्थियों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान करना था।
भर्ती कैम्प का आयोजन 16 अक्टूबर 2025 को जिला नियोजनालय, गढ़वा परिसर में किया गया, जिसमें गढ़वा जिले के निजी क्षेत्र के तीन प्रतिष्ठित नियोक्ताओं वनांचल एजुकेशन एंड वेलफेयर ट्रस्ट (बाबू दिनेश सिंह यूनिवर्सिटी), गढ़वा, स्पंदना स्पूर्टी फाइनेंस, गढ़वा एवं आई सेक्ट मेगा स्किल, गढ़वा ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
इस भर्ती कैम्प में कुल 68 रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया गया। विभिन्न पदों जैसे सुपरवाइजर, सेल्स ऑफिसर, ट्रेनी, प्रोफेसर, कुक, कंप्यूटर ऑपरेटर, ट्रेनर, खलासी आदि के लिए नियोक्ताओं ने अभ्यर्थियों से सीधे संवाद कर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की।
कुल 68 रिक्तियों के विरुद्ध 34 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया तथा 21 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
जिला नियोजन पदाधिकारी पंकज कुमार गिरि ने बताया कि *“रोज़गार आपके द्वार”* योजना का उद्देश्य युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना है ताकि उन्हें बेहतर भविष्य और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित किया जा सके।
कार्यक्रम में उपस्थित नियोक्ताओं, अधिकारियों एवं अभ्यर्थियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के रोजगार कैम्प युवाओं के लिए ‘रोज़गार और अवसर दोनों के सेतु’ का कार्य करते हैं।

Related posts

उज्जैन:माधव कालेज का प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का हुआ उद्घाटन।

rktvnews

नवादा डीएम और डीडीसी ने सदर अस्पताल नवादा का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:महाराजा कॉलेज के बीसीए विभाग द्वारा फेयरवेल और स्वागत का शानदार आयोजन किया विद्यार्थियों ने!कंप्यूटर क्षेत्र में विद्यार्थियों ने क्रांति लाई है जो प्रगति का द्योतक है:प्राचार्य प्रो ओम प्रकाश राय

rktvnews

आयुक्त सारण प्रमंडल सर्वानन एम ने जिला स्कूल छपरा में डिजिटल स्टूडियो का किया उद्घाटन।

rktvnews

रामगढ़:स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी ने की सेवा स्वच्छता अभियान की शुरुआत।

rktvnews

Leave a Comment