RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:भाजपा नेताओं ने गुरुद्वारा सिंह सभा में वीर बालकों को दी श्रद्धांजलि।

RKTV NEWS/आरा( भोजपुर) 27 दिसंबर। बृहस्पतिवार को गुरु गोविंद सिंह के बालकों को भाजपा के द्वारा वीर बाल दिवस पर शहादत श्रद्धांजलि दी गई . इस अवसर पर भाजपा के अध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि समाज में लड़ाई किस से है और हमें भविष्य में किस चीज से जागरूक रहने की आवश्यकता है या समझने की जरूरत है. नगर विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा की सदियों से मेरा परिवार सिख समुदाय के साथ रहा है और यह समुदाय सिर्फ देश ही नहीं संपूर्ण समाज की रक्षा के लिए कृत संकल्प है और हम सभी को इस समुदाय और उनके आदर्शों के बारे में जागृत करने की जरूरत है. समारोह के मन संचालक के तौर पर हरनाम प्रीत सिंह थे . कार्यक्रम के जिला संयोजक पंकज प्रभाकर ने लोगों का धन्यवाद और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जहां भी लंगर की व्यवस्था होती है वहां सिख समुदाय सर्वप्रथम आगे रहता है आज पूरे देश में जगह-जगह पर स्वास्थ्य और आर्थिक सहयोग में सिख समुदाय अग्रणी है. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में कार्यक्रम को सफल बनाने में उपस्थित लोगों में संजय सिंह टाइगर .प्रेम रंजन चतुर्वेदी, धीरेंद्र जी ,संतोष चंद्रवंशी, विभु जैन, डॉ आदित्य विजय जैन, शंभू चौरसिया, राकेश रंजन पुतुल, मनीष गुप्ता, हैप्पी तिवारी, संजय सिंह ,निशांत सिंह, प्रतीक कुमार, जीतू चौरसिया ,धर्मेंद्र सिंह राजीव रंजन श्रीवास्तव नवीन प्रकाश थे. कार्यक्रम के संयोजक पंकज प्रभाकर थे।

Related posts

पटना: दानापुर रेल मंडल में राजभाषा सप्ताह समारोह 2025 संपन्न।

rktvnews

हौसले और जज्बे से भविष्य संवार रहीं हैं गांव की महिलाएं ,इनकी सफलता में अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर का महत्वपूर्ण योगदान।

rktvnews

पूर्णिया से उठी ललकार अबकी पीएम नीतीश कुमार।

rktvnews

महिलाओं में तेजी से बढ़ने वाली यह बीमारी बन सकती है इनफर्टिलिटी का कारण, लाइफस्टाइल में परिवर्तन है जरुरी – डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

गिरिडीह:जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 31 गांडेय और उप निर्वाचन पदाधिकारी ने गांडेय प्रखंड सभागार में प्री रिविजन एक्टिविटी को लेकर बैठक की।

rktvnews

बागपत शुगर मिल में संचालित बाल विद्यालय जूनियर हाई स्कूल व जिला सहकारी बैंक का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment