RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:कल जनपद में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों का होगा सम्मान, योजनाओं की दी जाएगी जानकारी।

सेल्फी विद ग्रैंडपेरेंट्स अभियान से युवाओं में मजबूत होगी बुजुर्गों के प्रति सम्मान और स्नेह की भावना।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)30 सितंबर। कल 1 अक्टूबर, 2025 को बागपत जिले में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समाज कल्याण विभाग और स्थानीय प्रशासन की ओर से यह कार्यक्रम जिले के वृद्धाश्रमों और स्वैच्छिक संस्थाओं के माध्यम से संचालित किया जाएगा।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्योति शर्मा ने बताया कि इस मौके पर वरिष्ठ नागरिकों को उनके कल्याण हेतु उपलब्ध योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को वस्त्र, फल और मिष्ठान वितरित किए जाएंगे।
विशेष रूप से इस अवसर पर बच्चों और युवाओं को अपने दादा-दादी या नाना-नानी के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाने के लिए सेल्फी विद ग्रैंडपेरेंट्स अभियान भी चलाया जाएगा। इस अभियान में प्रतिभागी अपनी सेल्फी विभाग की वेबसाइट के माध्यम से अपलोड कर सकते हैं और वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान और जागरूकता फैलाने में अपना योगदान दे सकते हैं।
अभियान में ऑनलाइन पोर्टल https://oldagehome.upsdc.gov.in/SelfieUpload अथवा क्यूआर कोड के माध्यम से नागरिक वरिष्ठजनों के साथ अपनी सेल्फी अपलोड कर ऑनलाइन प्रतिज्ञा ले सकेंगे।
कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करना है, बल्कि उन्हें उपलब्ध सरकारी योजनाओं से जोड़कर उनका जीवन आसान बनाना भी है। साथ ही बच्चों और युवाओं में बुजुर्गों के प्रति सम्मान और स्नेह की भावना को मजबूत करना इस आयोजन की खासियत होगी।

Related posts

जन्मदिन पर विशेष:फिल्म तेजाब से फिल्म उद्योग की नंबर वन धक धक गर्ल बनी माधुरी दीक्षित।

rktvnews

देवघर:सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह में उपायुक्त ने कर्मियों के कार्यशैली और उनके योगदान को सराहा।

rktvnews

राजस्थान के ब्यावर जिले का देवमाली गांव सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव पुरस्कार से सम्मानित।

rktvnews

समस्तीपुर:”कायस्थ सिरमौर ” बने ए के लाल

rktvnews

भोजपुर:डीएम ने किया नवादा थाना के समीप वेंडिंग ज़ोन स्थल का निरीक्षण, निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश।

rktvnews

गढ़वा:जनसुनवाई कार्यक्रम स्थगित: प्रशासन ने जताया खेद, नई तिथि शीघ्र होगी घोषित।

rktvnews

Leave a Comment