RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: फोटो युक्त मतदाता सूची का किया गया अंतिम प्रकाशन,राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बुलाई गई बैठक,सुपुर्द की गई निर्वाचन सूची की प्रतियां।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 सितंबर।भारत निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अर्हता तिथि 01.07.2025 के आधार पर निर्वाचक सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण, 2025 अंर्तगत आज 30 सितंबर को जिला के सभी सातों विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र यथा 192-संदेश, 193-बड़हरा, 194-आरा, 195-अगिआँव, 196-तरारी, 197- जगदीशपुर एवं 198-शाहपुर के फोटो युक्त निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। अंतिम प्रकाशित निर्वाचक सूची के अनुसार विधानसभा वार निर्वाचकों का विवरणी निम्नवत है:-

आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष / सचिव/प्रतिनिधि के साथ निर्वाचक सूची के अंतिम प्रकाशन के संदर्भ में बैठक आहूत की गयी। बैठक में उपस्थित सभी राजनैतिक दलों के अध्यक्ष / सचिव/ प्रतिनिधि को अवगत कराया गया कि विशेष गहन पुनरीक्षण, 2025 के क्रम में प्रारूप प्रकाशन के अनुसार 01.08.2025 को जिला अंतर्गत कुल निर्वाचक-2031154 था। जबकि अंतिम प्रकाशन के अनुसार 30.09.2025 को भोजपुर जिला अंतर्गत कुल-2080605 निर्वाचक है। जिसमें पुरूष निर्वाचक-1106610 महिला निर्वाचक-973967 एवं तृतीय लिंग के निर्वाचक की संख्या-28 है। कोई भी निर्वाचक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार/भारत निर्वाचन आयोग के वेबसाईट पर जाकर अपना नाम देख सकते है या अपने बी०एल०ओ के पास उपलब्ध निर्वाचक सूची का अवलोकन किया जा सकता है।
बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिला पदाधिकारी, भोजपुर द्वारा सभी उपस्थित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिला अध्यक्ष / सचिव/प्रतिनिधि को सभी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र का अंतिम प्रकाशित निर्वाचक सूची का हार्ड एवं सॉफ्ट प्रति हस्तगत कराया गया।
उक्त बैठक में सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों से सत्त अद्यतीकरण अवधि में अर्हता प्राप्त योग्य नागरिकों को निर्वाचक सूची में पंजीकरण कराने हेतु अपेक्षित सहयोग करने का अनुरोध किया गया है। साथ ही सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान केन्द्र स्तरीय अभिकर्ता (बी०एल०ए०) की नियुक्ति करने का अनुरोध किया गया है।
बैठक में सहायक समाहर्त्ता भोजपुर, उप निर्वाचन पदाधिकारी भोजपुर, इंडियन नेशनल काँग्रेस के प्रवक्ता – सह- मीडिया प्रभारी, राष्ट्रीय जनता दल के उपाध्यक्ष, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्कसिस्ट लेनिनिस्ट) (लिबरेशन) के कार्यालय सचिव, आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी के जिला महा मंत्री, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रतिनिधि, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्कसिस्ट) के जिला सचिव एवं जनता दल (युनाईटेड) के प्रवक्ता उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:महाशिवरात्रि के अवसर पर गौरीशंकर विवाह महोत्सव भक्तिमय वातारण में संपन्न।

rktvnews

सेबी, एनआईएसएम और आईआईसीए ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस, ईएसजी और पूंजी बाजार को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

पटना:मंत्री जिवेश कुमार ने किया पटना मेट्रो प्रोजेक्ट के प्राथमिक कॉरिडोर का निरीक्षण।

rktvnews

एबॉर्ट मिशन-1 (टीवी-डी1) की परीक्षण उड़ान सफलता अंतिम “गगनयान” लॉन्च से पहले लगातार क्रमिक परीक्षण उड़ानों की शुरुआत: डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

राजस्थान:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने चूरू जिले के सरदारशहर में किया श्रीबहादुर सिंह भानकंवर आदर्श विद्या मंदिर का लोकार्पण।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मुंबई के कोलाबा में असम के लिए भूमि आवंटन की घोषणा की; मुंबई बंदरगाह प्राधिकरण 60 साल के लिए लीज पर देगा जमीन

rktvnews

Leave a Comment