RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:डीएम ने किया नवादा थाना के समीप वेंडिंग ज़ोन स्थल का निरीक्षण, निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 दिसंबर।आज जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया द्वारा नवादा थाना के समीप प्रस्तावित वेंडिंग ज़ोन स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि वेंडिंग ज़ोन का निर्माण निर्धारित समय-सीमा के भीतर एवं उच्च गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि वेंडरों को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराया जा सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि वेंडिंग ज़ोन के निर्माण से सार्वजनिक स्थान एवं सड़कें अतिक्रमण मुक्त रहेंगी, जिससे आमजनों को सुगम एवं निर्बाध यातायात सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा कार्य को नियमानुसार पूरा करते हुए आम लोगों एवं वेंडरों दोनों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त भोजपुर, नगर आयुक्त भोजपुर, कार्यपालक अभियंता शाहाबाद पथ प्रमंडल, आरा, अंचल अधिकारी आरा सदर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:शाहपुर के चिकित्सक के मुजफ्फरपुर के सिविल सर्जन बनने पर खुशी व्यक्त।

rktvnews

चतरा : दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए गए सख्त निर्देश।

rktvnews

वाराणसी:काशी घोषणापत्र के शुभारंभ के साथ वाराणसी में युवा आध्यात्मिक शिखर सम्मेलन का समापन।

rktvnews

भोजपुर:संतोष बने प्राइवेट स्कूल्स एसोशिएसन बड़हरा के प्रखंड अध्यक्ष।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने बड़ौत अधिशासी अभियंता सिंचाई व ग्राम्य विकास संस्थान ,सीडीपीओ कार्यालय का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

उज्जैन:सीएमएचओ डॉ.पटेल द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नरवर का निरीक्षण किया गया।

rktvnews

Leave a Comment