RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:जनसुनवाई कार्यक्रम स्थगित: प्रशासन ने जताया खेद, नई तिथि शीघ्र होगी घोषित।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड)16 मार्च।सामान्य जन को सूचित किया जाता है कि अपरिहार्य प्रशासनिक कारणों के चलते मंगलवार, दिनांक 17 मार्च 2026 को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश यादव की अध्यक्षता में आयोजित होने वाला प्रस्तावित जनसुनवाई कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।
इस निर्णय से आम नागरिकों को होने वाली असुविधा के लिए जिला प्रशासन ने खेद व्यक्त किया है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जनसुनवाई की अगली तिथि, समय एवं स्थान की जानकारी शीघ्र ही समाचार पत्रों एवं अन्य आधिकारिक माध्यमों के जरिए सार्वजनिक कर दी जाएगी, ताकि नागरिक अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कर सकें।
जिला प्रशासन सभी सम्मानित नागरिकों से अपील करता है कि वे इस अस्थायी असुविधा के लिए सहयोग एवं धैर्य बनाए रखें तथा आगामी सूचना पर ध्यान देते रहें।

Related posts

भारत ऊर्जा सप्ताह 2025 वैश्विक ऊर्जा संवाद को पुन: परिभाषित करेगा।

rktvnews

विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से कॉर्पोरेट और महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए भारतीय कॉर्पोरेट कार्य संस्थान ने लीन कैंपस स्टार्टअप्स (ट्रस्ट) और डब्ल्यूईआईसीआई इंडिया के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

भोपाल:संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव मिथिलेश कुमार का बिदाई समारोह आयोजित

rktvnews

गोरखपुर में आयोजित होने वाली भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया की भोजपुरी संगोष्ठी में “परिचय दास” का “भोजपुरी संस्कृतिः परम्परा आ समकाल” विषय पर होगा मुख्य व्याख्यान।

rktvnews

जनसंघ के इतिहास को समझे बिना समकालीन भारतीय राजनीति को समझना मुश्किल: प्रो. के. जी. सुरेश

rktvnews

Leave a Comment