RK TV News
खबरें
Breaking News

समस्तीपुर:”कायस्थ सिरमौर ” बने ए के लाल

RKTV NEWS/समस्तीपुर ( बिहार)19 अप्रैल।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समस्तीपुर जिला इकाई के तत्वावधान में शहर के नामी-गिरामी स्कूल टेक्नोमिशन के प्रांगण में नवनिर्वाचित अध्यक्ष ए के लाल के सम्मान में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्षता शिक्षाविद डाॅ परमानन्द लाभ ने किया, जबकि मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद मुकुल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मौके पर विशिष्ट अतिथि मिथिलेश वर्मा थे। मंचासीन अशोक वर्मा ने आगत अतिथियों का स्वागत किया और संचालन गजलकार प्रवीण चुन्नू के द्वारा किया गया। कायस्थ महासभा की ओर से अध्यक्ष ए के लाल को पाग-चादर-माला पहनाकर सम्मान दिया गया, वहीं मिथिला कर्ण कायस्थ की ओर से अध्यक्ष डाॅ परमानन्द लाभ ने शाॅल-मुकुट-माला, डायरी-कलम व मोमेंट के साथ-साथ “कायस्थ सिरमौर ” अलंकरण से सम्मानित किया गया। मौके पर शैलेन्द्र कुमार कर्ण, उदयशंकर सिंह, समदर्शी राजगृहार, रवींद्र चन्द्र वर्मा, दीपक कुमार श्रीवास्तव, अमित गुंजन सहित सैंकड़ो लोग मौजूद थे। सुस्वादु भोजन की व्यवस्था की गई थी। दस सदस्यीय एक जिला कमिटी भी गठित की गई। अंत में अध्यक्ष डाॅ परमानन्द लाभ ने अध्यक्षीय भाषण के साथ धन्यवाद ज्ञापन कर पूर्व अध्यक्ष स्व शिवचंद्र प्र राजगृहार के तैलचित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 30 मई 26

rktvnews

दुमका:जीरो एक्सीडेंट के लिए कार्ययोजना तैयार करें : अभिजीत सिन्हा

rktvnews

बक्सर : डीएम ने किया दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला का शुभारंभ।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव ने शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक की, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और पौष्टिक मिड डे मील प्राथमिकता।

rktvnews

मुजफ्फरपुर : डीएम की अध्यक्षता में ग्रामीण सड़कों एवं पुल-पुलिया के निर्माण तथा मरम्मति कार्य का ससमय एवं गुणवतापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभाग के अभियंताओं के साथ बैठक।

rktvnews

मध्यप्रदेश:अंधेरी रात के बाद का उजला सवेरा:सहरिया परिवारों का बदला जीवन

rktvnews

Leave a Comment